Media24Media.com: Gangrape in cg

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Gangrape in cg. Show all posts
Showing posts with label Gangrape in cg. Show all posts

शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की है, जहां से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले में एक अधेड़ ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी ही समधन से गैंगरेप (Gangrape in bilaspur) किया है। इसके बाद भी उसका शोषण करते रहे।





एक्टर शाहरुख खान के बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर एक लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट





जानकारी के मुताबिक महिला पहले अपने नाती और फिर दामाद के बीमार होने पर बेटी के ससुराल पहुंची थी। परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीपत क्षेत्र निवासी महिला की बेटी की शादी सरकंडा क्षेत्र के बहतराई गांव में हुई है। साल 2020 में महिला अपनी बेटी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने उसके ससुराल आई थी।





बहू से रेप करने की धमकी देकर दुष्कर्म





शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए। महिला अपनी बेटी के साथ ही रुक गई। इस बीच महिला का 45 साल का समधी लौट आया। उसने महिला से दुष्कर्म किया। समधी की इस हरकत से डर कर महिला अपने गांव लौट गई।   कुछ दिनों बाद महिला के नाती की तबीयत खराब हो गई। इस पर वह फिर बेटी के ससुराल आई। इस बार आरोपी समधी ने अपनी ही बहू का रेप करने की धमकी दे दी। इससे महिला डर गई और समधी ने उससे दुष्कर्म किया।





शादी के समारोह में खाना बनाने वाली महिला के साथ हलवाई और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप





इस पर महिला ने बदनामी के डर से इस घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी और अपने गांव लौट आई। वहीं आरोपी अधेड़ ने इसकी जानकारी अपने 35 साल के साले को दे दी। इसके बाद उसने भी महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।  साला भी महिला को अपने जीजा के साथ उसके संबंधों को लेकर दूसरों को बताने की धमकी दी। इसके बाद रेप किया। इस बीच महिला के दामाद की तबीयत बिगड़ गई। इस पर महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।





पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी





इसी बीच जीजा और साले ने मिलकर फिर महिला से दुष्कर्म किया। यह सब 17 मई 2020 से 24 जनवरी 2021 तक चलता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे, जिनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.