Media24Media.com: Gang Rape in

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Gang Rape in. Show all posts
Showing posts with label Gang Rape in. Show all posts

चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप, 2 आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके का है, जहां एक महिला के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 16 अगस्त की है, जब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोनों ग्रेटर नोएडा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद गैंगरेप का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए की थी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास फिलहाल नौकरी नहीं थी और आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दिल्ली लाकर शास्त्री पार्क इलाके में चलती गाड़ी में गैंगरेप किया और फिर मौका पाकर उसे सुनसान जगह पर उतारकर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान उन्होंने इलाके में लगे कई CCTV खंगाले, जिसकी मदद से गाड़ी का नंबर नजर आया और फिर गाड़ी की डिटेल निकालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.