Media24Media.com: Forest Rights Patta

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Forest Rights Patta. Show all posts
Showing posts with label Forest Rights Patta. Show all posts

ढोलपिट्टा गांव की बैगा जनजाति को सरकार से मिला 150 वन अधिकार पट्टा, जीवन में आया बदलाव

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव के ढोलपिट्टा गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के चेहरों पर एक अलग ही उमंग और उत्साह है। यह खुशी है शासन की ओर से ढोलपिट्टा गांव के बैगा जनजाति को वन अधिकार पट्टा मिलने की। ढोलपिट्टा में बैगा परिवारों को लगभग 5-5 एकड़ का वन अधिकार पट्टा प्रदाय किया गया है। जिसमें 29 हितग्राहियों को प्रदाय लगभग 145 एकड़ में भूमि सुधार कार्य 36 लाख 25 हजार रूपए का DMF मद से व्यय कर खेत निर्माण किया गया है। जिसमें बैगा परिवारों द्वारा फसल ली जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा पर ध्यान केन्द्रित करते हुए विकास कार्य किए जा  रहे हैं। 


पहले तो जंगल में लघु वनोपज संग्रहण एवं मुर्गीपालन, बकरी पालन उनकी आजीविका का साधन था। शासन की ओर से मिली यह जमीन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे अब उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। गांव में 30 बैगा परिवार हैं और हर परिवार को 5 एकड़ और कुल 150 एकड़ जमीन मिली है, जिसमें वे खेती बाड़ी कर रहे हैं। उनके विकास के लिए शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 


बैगा परिवारों को मनरेगा के कार्यों से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। रेंगाखार से बांधाटोला पहुंच मार्ग (WBM रोड) 27 लाख रूपए की लागत से लगभग 1.9 किलोमीटर मार्ग का निर्माण RES द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत किया गया है। जिसका उपयोग ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा हैं। DMF मद से 1 लाख रूपए राशि से प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना 

ढोलपिट्टा में DMF मद से 17 लाख 71 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड सह नाली निर्माण किया गया है । जिसका उपयोग बैगा परिवारों द्वारा किया जा रहा हैं। DMF मद से राशि 1 लाख 5 हजार रूपए की राशि से मंच निर्माण कार्य, 56 हजार रूपए की लागत से स्ट्रीट लाइट,  4 लाख 91 हजार रूपए की राशि से गार्डन निर्माण, 1 लाख 8 हजार रूपए की लागत से पानी टंकी निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग बैगा परिवारों द्वारा किया जा रहा है। बैगा परिवारों के लिए  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास बनाए गए हैं, जिनमें DMF मद से 3 लाख 5 हजार रूपए की लागत से आंतरिक विद्युतीकरण किया गया है।

बड़े गेट का निर्माण   

DMF मद से 36 लाख 83 हजार रूपए की लागत से  बैगा परिवारों में से 29 हितग्राहियों का बोर खनन कार्य किया गया। मनरेगा योजनांतर्गत 46 लाख 48 हजार रूपए की लागत से हितग्राहियों के भूमि के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से चेन लिंकिंग सह फैंसिंग का कार्य किया गया है। बैगा परिवारों को उनके द्वारा की गई मांग के आधार पर मनरेगा योजनान्तर्गत 17 नग निजी शौचालय, 27 नग मुर्गी शेड, 1 नग बकरी शेड, 29 नग निजी डबरी प्रदाय किया गया है। जो पूर्ण है और बैगा परिवार द्वारा उपयोग किया जा रहा है। 37 लाख 113 हजार रूपए की लागत से आंतरिक सड़क निर्माण मिट्टी-मुरूम कार्य, 3 लाख 34 हजार रूपए की लागत से बोल्डर सोलिंग और WBM रोड पर 64 हजार रूपए की राशि से बड़ा गेट निर्माण किया गया है।    

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.