Media24Media.com: Food Combination To Avoid

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Food Combination To Avoid. Show all posts
Showing posts with label Food Combination To Avoid. Show all posts

Food Combination To Avoid ! क्यों नहीं साथ खाना चाहिए पालक और पनीर? जानें क्या है वजह

No comments Document Thumbnail

Food Combination To Avoid : पालक पनीर का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. सर्दियों के मौसम में तो अक्सर लोग पालक पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं. होटल, रेस्तरां में या फिर घर पर ही लोग पालक पनीर की सब्जी बनाकर खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालक और पनीर को साथ नहीं खाना चाहिए. इससे पालक की न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है. बता दें कि पालक में प्रचुर मात्रा  में आयरन होने के साथ ही फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. 


क्यों नहीं साथ खाना चाहिए पालक और पनीर

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल कहती हैं कि ‘हेल्दी ईटिंग का मतलब ये नहीं है कि सही समय पर सही फूड खाया जाए. इसके साथ ही इन फूड्स का सही कॉम्बिनेशन भी उतना ही ज़रूरी है’. वे आगे कहती हैं कि ‘कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे हैं जो कि एक दूसरे के पोषक तत्वों के एब्सॉर्प्शन को रोकते हैं जब उन्हें साथ खाया जाता है. ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है कैल्शियम और आयरन  का’ .

बता दें कि पनीर में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है वहीं पालक आयरन से भरपूर होती है. नमामि अग्रवाल आगे कहती हैं कि ‘जब इन्हें साथ खाया जाता है तो पनीर में मौजूद कैल्शियम पालक में मौजूद आयरन के अवशोषण को रोकता है. आप अगर पालक से भरपूर न्यूट्रिशन हासिल करना चाहते हैं तो पालक आलू या पालक कॉर्न को साथ खाना बेहतर रहेगा.’

बता दें कि पालक और पनीर अलग-अलग खाने पर दोनों ही पोषक तत्वों  से भरपूर होते हैं लेकिन अगर इनके कॉम्बिनेशन से तैयार पालक पनीर की सब्जी को खाया जाए तो मनमुताबिक न्यूट्रिशन हासिल नहीं हो पाता है.

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए है हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.