Media24Media.com: Farmers Conference

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Farmers Conference. Show all posts
Showing posts with label Farmers Conference. Show all posts

गायत्री स्व-सहायता समूह को मिला 'बेस्ट पोलट्री फार्मिंग' सम्मान, खेदूराम राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक पुरस्कार से सम्मानित

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 दिसंबर को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इस सम्मान से नवाजे गए सुकमा जिले के रामपुरम गीदमनाला गौठान की गायत्री महिला स्व-सहायता समूह ने प्रगतिशील समूह के रुप में राज्य में अपनी छाप छोड़ी है। इस समूह को उत्कृष्ट शबरी लेयर फार्मिंग और कड़कनाथ पालन करने के लिए राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में 'बेस्ट पोलट्री फार्मिंग' सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह को 11 हजार का चेक और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

गायत्री समूह ने शबरी लेयर फार्मिंग के अंतर्गत अंडा विक्रय कर 1 लाख 92 हजार रुपए की आय अर्जित की है। इन अंडों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रदाय किया जाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और CRPF कैंप में भी अंडों का विक्रय किया जाता है। गायत्री समूह ने कड़कनाथ मुर्गीपालन से अब तक 2 लाख 65 हजार की आर्थिक आय अर्जित की है। समूह की महिलाओं को सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग ने बधाई दी है। 

खेदूराम राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक पुरस्कार से सम्मानित

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के एक किसान को जैविक खेती को प्रोत्साहन देने सम्मानित किया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की ओर से राज्य स्तर पर कृषि और संबंद्ध क्षेत्र में उन्नत और प्रगतिशील कृषकों को सम्मान देने के लिए सम्मेलन का आयोजन एक निजी हॉटल में किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के खुडमुड़ी के प्रगतिशील कृषक खेदूराम बंजारे को जैविक खेती में सराहनीय कार्य करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शील्ड और 11 हजार रुपये के चेक के साथ गमछा पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.