Media24Media.com: FIR Against Kangana Ranaut

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label FIR Against Kangana Ranaut. Show all posts
Showing posts with label FIR Against Kangana Ranaut. Show all posts

कंगना रनौत की फिर बढ़ी मुसीबत, मुंबई में दर्ज हुआ FIR

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगान रनौत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली है। कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत के बाद मुंबई की खार पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। इससे पहले सोमवार को सिखों के एक संगठन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। 

पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री के खिलाफ किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

दिल्ली के सिख समाज ने लगाया आरोप 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा था कि कंगना रनौत ने जानबूझकर और इरादतन किसानों के विरोध को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित किया और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी भी करार दिया। इसमें दावा किया गया कि उन्होंने 1984 और उससे पहले हुए नरसंहार को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से एक सुनियोजित कदम के रूप में बताया।

हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है कंगना

कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर लगातार तीखी प्रतिक्रिया देती रही हैं। उनकी बयानबाजी को लेकर 20 नवंबर को कांग्रेस की युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अमरीश रंजन पांडे और संगठन के विधि प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक अंबुज दीक्षित ने दिल्ली में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया है कि कंगना की हालिया टिप्पणियां 'राजद्रोह' के दायरे में आती हैं। कंगना का विवादों से पुराना नाता है। कंगना अपने किसी-न-किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.