Media24Media.com: Dussehra 2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Dussehra 2024. Show all posts
Showing posts with label Dussehra 2024. Show all posts

Dussehra 2024: दशहरा पर 12 या 13 अक्टूबर किस दिन होगा रावण दहन, जान लें इस दिन कब है शस्त्र पूजन का मुहूर्त

No comments Document Thumbnail

 Dussehra 2024: विजयदशमी का त्योहार 2024 में 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन माता दुर्गा न महिषासुर नाम के दानव का वध किया था। इसी दिन पर भगवान राम ने रावण का वध किया था। यानि इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। इसी वजह से इस दिन को विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता दुर्गा और प्रभु श्रीराम की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, साल 2024 में दशहरे के दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं और इस दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन किस समय पर किया जाएगा।


विजयदशमी 2024

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगी। दशमी तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। दशहरे के दिन श्रवण नाम का शुभ नक्षत्र सुबह 5 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी है। आइए अब जान लेते हैं कि, इस दिन शस्त्र पूजन और रावण दहन किस समय किया जाना है।

शस्त्र पूजन और रावण दहन का मुहूर्त

दशहरे के दिन रावण दहन से पहले विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा की जाती है। इन्हीं शस्त्रों का प्रयोग करके रावण का दहन किया जाता है। सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार, बिना शस्त्र पूजा किए रावण दहन करना अच्छा नहीं माना जाता, खासकर तब जब आपने दशहरे का आयोजन पूरे विधि अनुसार किया हो।

विजयदशमी शस्त्र पूजन मुहूर्त- 12 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक

रावण दहन मुहूर्त- 12 अक्टूबर शाम 5 बजकर 45 मिनट से रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.