Media24Media.com: Double murder in raipur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Double murder in raipur. Show all posts
Showing posts with label Double murder in raipur. Show all posts

महिला ने लगाया था रेप का आरोप, नाराज युवक ने बदले के लिए 2 साल बाद उसकी बेटी और...

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और मर्डर की वारदात हुई है। इस बार शहर दोहरे कत्ल (Double murder in Raipur) की वजह से सदमे में हैं।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी में महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या की हैं।मामला रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला से बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान पता चला है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर बालात्कार का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान रोमा यादव (20)के रूप में हुई है।





जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कृषि मेला मैदान के पीछे अब से कुछ देर पहले ही मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव देखा गया है, जिसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आरोपी ने पहले महिला से विवाद किया उसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।





फिल्मी पर्दे की कहानी अब रियल लाइफ में आएगी नजर, B.Sc की छात्रा बनेगी 1 दिन की CM





महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची (latest Murder update in Raipur) को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक के मृतिका महिला की पहचान नहीं हो पाई है।





छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी घोषित, 10 फरवरी से प्रारंभ होगी प्रायोगिक परीक्षाएं





युवती ने दो साल पहले लगाया था रेप का आरोप





अब तक तफ्तीश में पता चला है कि मृतका (Double murder in Raipur) ने आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। पिछले महीनों में ही आरोपी जेल से छूटा था। जेल से छुटने के बाद भी आरोपी लगातार उस महिला से मिल रहा था। कहा जा रहा है कि आरोपी से ही उस महिला ये बच्चा भी था। इसी बीच आज पुराने मामले को लेकर विवाद बढ़ा और फिर आरोपी ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी इसे पुख्ता नहीं बता रही है। लेकिन आशंका इसी तरह की सामने आ रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.