Media24Media.com: District President Rashmi meet Punia Markam

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label District President Rashmi meet Punia Markam. Show all posts
Showing posts with label District President Rashmi meet Punia Markam. Show all posts

पुनिया-मरकाम से मिलकर जिलाध्यक्ष रश्मि ने दी संगठन की जानकारी, नेताओं ने जिलाध्यक्ष के कामकाज को सराहा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से भेंट कर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने संगठन की जानकारी दी। उन्होंने महासमुंद जिला में गांव-गांव तक "नवा अंजोर नवा बिहान लाबो, कांग्रेस के योजना ला घर-घर पहुंचाबो" कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। संगठन की मजबूती और सक्रिय कार्ययोजना  को संगठन के नेताओं ने सराहा।  जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने इस अवसर पर उन्हें महासमुंद जिले के दौरे पर आने का निमंत्रण भी दिया।

भिलाई के महात्मा गांधी भवन कला मंदिर में नेहरूजी के कार्यों पर व्याख्यान देने दिल्ली से पहुंचे पुरुषोत्तम अग्रवाल को भी संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव सप्तगिरि उल्का, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा  मंत्री गण, विधायक गण भी उपस्थित थे। इसमें डॉ रश्मि चंद्राकर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रभारी सचिव, प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष गण और प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में 14 नवम्बर से शुरू हो रहे पदयात्रा, बूथ कमेटी गठन व कांग्रेस की सदस्यता अभियान के संबंध में बताया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.