Media24Media.com: Devoleena Bhattacharjee boyfriend

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Devoleena Bhattacharjee boyfriend. Show all posts
Showing posts with label Devoleena Bhattacharjee boyfriend. Show all posts

रिलेशनशिप को लेकर बिग बॉस में बोली देवोलीना, मेरा बॉयफ्रेंड है बाहर

No comments Document Thumbnail

बिगबॉस 14 में कई कंटेस्टेंट घर से बेघर होते दिखें, तो कई दोबारा प्रवेश करते नजर आए। लेकिन ये देखना काफी शॉकिंग रहा कि एजाज खान अचानक घर से बेघर हो गए। बाद में पता चला कि उनके घर से निकलने की वजह उनका काम था। जिसके बाद देवोलीना उनकी प्रॉक्सी बन घर में आई हैं। अब देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee reveled relationship) एजाज की जगह खेलती नजर आ रहीं हैं।





देवोलीना के घर में प्रवेश करते ही घर का रुख बदल गया है। कभी वे एजाज के लिए खेलती दिखती हैं, तो कभी खुद का व्यक्तित्व दर्शाती हैं। हाल ही के एपिसोड में देवोलीना और राखी को बात करते हुए देखा गया। जिसमें देवोलीना ने अपनी लव लाइफ पर कुछ खुलासे किए।





“नहीं बाहर मेरा बॉयफ्रेंड है”





एपिसोड में राखी सावंत, देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee reveled relationship) और राहुल वैद्य के बीच कनेक्शन बनाती नजर आईं। जहां राखी ने देवोलीना को राहुल के नाम से छेड़ा, तो वहीं देवोलीना भी इस बात पर हस्ती हुई दिखीं। राखी ने देवोलीना से पूछा कि आप सिंगल हैं? इस बात पर देवोलीना ने जवाब दिया, “नहीं बाहर मेरा बॉयफ्रेंड है।”





फिर राखी ने देवोलीना से राहुल के करीब आने पर सवाल किए और कहा, “उनका क्या जिनके साथ आप अक्सर गाने गाते हुए दिखती हैं” इस बात पर देवोलीना ने हस्ते हुए जवाब दिया कि राहुल की गर्लफ्रेंड हैं और वे रिलेशनशिप में हैं और वहीं मेरा भी बाहर बॉयफ्रेंड है।  





5G की रेस में एयरटेल निकला रिलायंस JIO से आगे





राखी ने देवोलीना से आगे सवाल किया कि क्या वे सच्चे प्यार में यकीन रखती हैं। तो देवोलीना ने इस बात पर कहा, “सच्चे प्यार का तो पता नहीं, पर मैं ऐसा मानती हूं, जो आपका ख्याल रखता है आपकी इज्जत करता है और आपकी वैल्यू करता है वो ही प्यार है” इस बात को सुन राखी ने उनकी टांग खीचते हुए कहा, “प्यार एक आदत की तरह है और वो आदत किसी के साथ भी लग सकती है” जिसपर देवोलीना काफी तेज हस्ती हुई नजर आईं और कहा, “आप क्यूपिड प्ले कर रहीं हैं।”


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.