Media24Media.com: Dancer Remo DSouza heart attack

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Dancer Remo DSouza heart attack. Show all posts
Showing posts with label Dancer Remo DSouza heart attack. Show all posts

रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, स्थिति गंभीर

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza News) को हार्ट अटैक आया है। रेमो कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रेमो की पत्नी लिजा डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। फिलहाल उन्हें लेकर इतनी ही जानकारी मिल पाई है।  उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं मांग रहें हैं।





लिव इन में रहने के बाद रेप केस दर्ज करवाना चाहती हैं लड़कियां






रेमो डिसूजा ने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं। बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। 





कई फिल्मों का कर चुके निर्देशन






रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ((Remo Dsouza News) ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.