Media24Media.com: Crime in America

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Crime in America. Show all posts
Showing posts with label Crime in America. Show all posts

फ्लाइट के बिजनेस क्लास में महिला से दुष्कर्म की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

अमेरिका में चलती फ्लाइट में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी अमेरिका के न्यूजर्सी से लंदन आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओवरनाइट फ्लाइट में एक महिला से रेप हुआ। हालांकि मीडिया को इसकी जानकारी अब जाकर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुश्कर्म का आरोपी और पीड़िता दोनों ही इस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। इस दौरान रात में आरोपी ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर आरोपी को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि शुरुआती पूछताछ के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।


एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी को यूनाईटेड एयरलाइंस की एक ओवरनाइट फ्लाइट ने न्यूजर्सी से टेकऑफ किया। इस फ्लाइट की बिजनेस क्लास में 40 साल का एक ब्रिटिश नागरिक भी सफर कर रहा था। रात में उसने बिजनेस क्लास में ही अकेली सफर कर रही महिला से रेप किया। इस दौरान बाकी पैसेंजर सो रहे थे। महिला ने इस घटना की जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी। क्रू ने पुलिस को संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जैसे ही फ्लाइट ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी जमानत पर रिहा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे शुरुआती पूछताछ की और फ्लाइट में जाकर सबूत जुटाए। बाद में आरोपी को जांच जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई है। ब्रिटिश वेबसाइट के मुताबिक महिला और आरोपी एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन फ्लाइट के दौरान उन्हें आपस में बातचीत करते और ड्रिंक शेयर करते देखा गया था। पुलिस ने उसे केबिन की भी तलाशी ली और आरोपी की सीट के पास से सैंपल जुटाए।

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे अपराध

फ्लाइट रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी शख्स और महिला अलग-अलग कतारों में बैठे थे। घटना के पहले उन्हें आपस में बातचीत करते भी देखा गया था। इसके कुछ देर बाद ये वारदात हुई। लैंडिंग के वक्त जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तब महिला काफी तनाव में नजर आ रही थी। एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि वे इस घटना की पुष्टि करते हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.