Media24Media.com: Corona vaccine in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Corona vaccine in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label Corona vaccine in chhattisgarh. Show all posts

टीकाकरण अभियान भारत में शुरू, प्रदेश में तुलसा तांडी को दी गई पहली खुराक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : 16 जनवरी 2021 की तारीख इतिहास में लिखी जाएगी। आज से पूरे देश में कोरोना किलर वैक्सीनेशन की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर (Vaccination starts in Chhattisgarh) में तुलसा तांडी (Tulsa Tandi get vaccinated) को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उन्होंने कोविशील्ड (covishield) का टीका लगवाया। पहला टीका लगाने के बाद तुलसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करेंगी। वहीं दूसरे नंबर पर मेकाहारा अधीक्षक विनीत जैन को टीका लगाया गया।





बता दें कि तुलसा तांडी (Tulsa Tandi get vaccinated) सफाईकर्मी हैं, जिन्होंने कोरोना के दौरान कोविड वार्ड (corona ward) में भी ड्यूटी की है। वह अभी अंबेडकर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में काम करती रही है। प्रदेश में उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा इस बात से उनके साथ साथ उनका परिवार भी खुश है।





यह होगी प्रकिया





कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगवाने वाले हर इंसान को सबसे पहले खुद को ऐप के माध्यम से रजिस्टर कराना होगा। उसके बाद व्यक्ति के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे सूचित किया जाएगा कि किस सेंटर पर जाकर उसे टीका लगवाना है। टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा।





यह भी पढ़ें : कोविड 19 टीकाकरण के लिए सावधानियां और नियम, निजी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए शुल्क निर्धारित





जिस सेंटर पर आपको वैक्सीन लगवानी है वहां जब आप पहुंचेगे तो सबसे पहले आपकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद आपको फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा । आपकी पहचान का मिलान होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।


धूप, दीप और आरती उताकर छत्तीसगढ़ में किया गया कोरोना वैक्सीन का स्वागत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का स्वागत आज किया गया। कार्गो से रायपुर एयपोर्ट पर वैक्सीन की पहली खेप प्रदेश में पहुंची। फूलों से सजी गाड़ियों में वैक्सीन डीकेएस अस्पताल के पास सेंटर में लेकर जाया गया। प्रदेश को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के रूप में कोरोना टीके की पहली खेप मिली। एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर, रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल समेत रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना वैक्सीन को रिसीव किया। पूरी VIP सुरक्षा में डीपो लाए गए टीके को नीचे उतारने से पहले डॉक्टरों और तकनीकी टीम ने धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा की। नारियल फोड़ा और आरती उतारी। उसके बाद वैक्सीन के कॉर्टन को एक-एक कर डीपो के रेफ्रीजरेटर में रखा गया।





छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी, बनाए गए 99 केंद्र





पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा (Corona Vaccine)





पुलिस की दो गाड़ियों ने वैक्सीन वैन को स्कॉर्ट किया। हवाई अड्डे से माना, धमतरी रोड होते हुए वैन डीकेएस अस्पताल के पीछे बने राज्य वैक्सीन डीपो लाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते पुलिस की तैनाती रही। शासन-प्रशासन ने गाइडलाइन के अनुसार दवा को स्टोर किया।
इन जिलों में भेजा गया वैक्सीन





कुल वैक्सीन





  • सुकमा 5,130
  • सूरजपुर 11,760
  • सरगुजा 13,820




फ्रंट लाइन वॉरियर्स को लगेगा टीका





कई जिलों के वैक्सीन मैनेजर रायपुर कोरोना टीका लेने पहुंचे। कुछ जिलों को बुधवार तो कुछ जिलों को गुरुवार को कोरोना का टीका मिल जाएगा। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1 हजार 349 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीन लॉन्च के लिए 99 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। पहला टीका दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्कर्स, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों और सशस्त्र बलों को लगाया जाएगा।


7 और 8 जनवरी को 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन

No comments Document Thumbnail

राज्य के 21 जिलों मे कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन 7 और 8 जनवरी को किया जाएगा। इससे पहले 7 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राय रन हो चुका है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।





रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बूथ की लिस्ट जारी, जानिए कहां लगेंगे Covid-19 के टीके





माॅकड्रिल हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना है। इसके लिए कोविन लिंक का प्रयोग किया जाएगा। माॅकडिल के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन किया जाना है। 6 और 7 जनवरी को सभी आवश्यक तैयारियां जैसे स्थल का चयन, लाभार्थियों का चयन, कोविड वैक्सीन जिले में प्राप्त करना, कोल्डचेन प्वांइट को वैक्सीन भेजना,टीकाकरण सत्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना, टीकाकर्मी दल द्वारा कोविन का उपयोग कर लाभार्थियों के टीकाकरण की स्थिति दर्ज करना आदि कार्य किए जाएंगे।





  • माॅक ड्रिल 7 और 8 जनवरी को चिन्हांकित जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
  • शाम 5 बजे इसकी समीक्षा जिला टास्क फोर्स करेगा।
  • रिपोर्ट राज्य को 9 जनवरी को भेजी जाएगी।
  • राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग टीम मॉक ड्रिल के पहले और इस दौरान सत्र स्थल का निरीक्षण करेगी।




7 जनवरी को इन जिलों में होगा ड्राई रन





बलरामपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और सुरजपुर





8 जनवरी को इन जिलों में होगा ड्राई रन





बालोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कवर्धा, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़





रायपुर में पहले चरण में 17 हजार टीके लगेंगे। 31 पुराने कोल्ड चैन प्वाइंट व 4 नए कोल्ड चैन प्वाइंट है। 45 जिले में वैक्सिनेशन सेंटर। रायपुर जिले में 27 हजार हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर का डाटा अपलोड किया गया है। इसमें से करीब 17 हजार हेल्थ वर्कर शहरी क्षेत्र में है। जबकि शेष दस हजार को ग्रामीण इलाकों के चिन्हित बूथों में टीके लगाए जाएंगे।


जानिए छत्तीसगढ़ में कब और किसे लगेगी कोरोना वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ ने कोरोना वैक्सीन के संबंध में प्लानिंग कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के पहले चरण के टीकाकरण के लिए करीब 2 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की लिस्ट तैयार की गई है। पहले चरण के टीकाकरण में फ्रंटलाइन वॉरियर को प्राथमिकता दी गई है। इसमें पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी के तमाम लोगों के नाम शामिल किया गया है।





PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





देश में वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरणों में है। माना जा रहा है कि नए साल में कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। एक व्यक्ति को कब और कितने डोज लगाए जाएंगे, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड चेन पॉइंट को तैयार किया गया है, लेकिन वैक्सीन कब तक मिलेगी यह स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।





टीकाकरण के लिए इन्हें किया गया है शामिल





मेडिकल से जुड़े सभी लोगों को शामिल किया गया है, इसमें बड़े क्लीनिक, डिस्पेंसरी, ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्र, आयुष हॉस्पिटल, नगर निगम नगर पालिका तमाम निकायों में संचालित होने वाले अस्पताल को शामिल किया गया है। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों का भी प्रस्ताव रखा गया है।





कोरोना वैक्सीन के लिए फ्रंटलाइन मेबर के मुताबिक दो लाख वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 630 कोल्डचेन पॉइंट है। केंद्र सरकार की तरफ से यहां 80 केंद्र और बनाने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए अब तक किसी तरह के उपकरण प्रदेश को नहीं मिल पाए हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.