Media24Media.com: Corona in South Africa

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Corona in South Africa. Show all posts
Showing posts with label Corona in South Africa. Show all posts

इस देश में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट, बहुत ज्यादा तेजी से फैलता है संक्रमण

No comments Document Thumbnail

कोरोना अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं समय के साथ ही कोरोना भी अपना रूप बदल रहा है। अब तक कोरोना के डेल्टा, डेल्टा + और अल्फा जैसे कई वैरिएंट सामने आ गए हैं। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के एक और नए वैरिएंट की पहचान हुई है। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने गुरुवार को कोरोना के संबंध में नई जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने मल्टीपल म्यूटेशन क्षमता वाले एक नए कोविड वैरिएंट का पता लगाया है।  इस वैरिएंट का पता दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी के बाद लगा था। वायरोलॉजिस्ट ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बताया कि 'दुर्भाग्य से हमने एक नए संस्करण का पता लगाया है, जो दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते संक्रमण का मुख्य कारण है।'

उन्होंने कहा ये वैरिएंट साइंटिफिक लीनिएज नंबर B.1.1.1.529 के नाम से जाना जाता है। इस वैरिएंट में बहुत ज्यादा म्यूटेशन होता है। ये वैरिएंट बोत्सवाना और हांगकांग में दक्षिण अफ्रीका से गए यात्रियों की कोविड जांच में भी पाया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक ये वैरिएंट हमारे लिए चिंता का मुख्य कारण है और हाल ही में  तेजी से बढ़े संक्रमण का मुख्य कारक है। 

नए मामलों में बढ़ोतरी

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में लगभग 100 केस प्रतिदिन की तुलना में बुधवार को दैनिक संक्रमण के केसों की संख्या बढ़कर 1 हजार 200 से ज्यादा हो गई है। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल कोविड के बीटा संस्करण का पता लगाया था। हालांकि अब तक पाए गए संक्रमण में डेल्टा वैरिएंट के केस ही ज्यादा पाए गए हैं। वायरस के डेल्टा वैरिएंट का पता सर्वप्रथम भारत में चला था। वर्तमान में अफ्रीकी महाद्वीप में कोविड केसों की सर्वाधिक संख्या दक्षिण अफ्रीका में पाई जा रही है।

क्या है डेल्टा+ वैरिएंट

संभावित तीसरी लहर के आने से पहले कोरोना का एक नया वैरिएंट सामने आया है। इस वैरिएंड का नाम डेल्टा+ है। यह कोरोना का अति संक्रामक वैरिएंट 'डेल्टा' से उत्परिवर्तित होकर 'डेल्टा+' या ‘AY1’ बन गया है। डेल्टा+ प्रकार, वायरस के डेल्टा या ‘बी1.617.2’ प्रकार में उत्परिवर्तन होने से बना है, जिसकी पहचान पहली बार भारत में हुई थी और यह महामारी की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था। डेल्टा प्लस उस 'मोनोक्लोनल एंटीबाडी कॉकटेल' उपचार का रोधी है, जिसे हाल ही में भारत में स्वीकृति मिली है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.