Media24Media.com: Constitution Day 2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Constitution Day 2024. Show all posts
Showing posts with label Constitution Day 2024. Show all posts

Constitution Day 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ

No comments Document Thumbnail

 Constitution Day 2024 : संविधान दिवस के मौके पर संसद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।


दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि संविधान हमारा सबसे पवित्र ग्रंथ हैं. इसके साथ ही भारत के संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं. पीएम मोदी भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सरकार के काम की सराहना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्पीच में कहा केंद्र सरकार के काम की तारीफ की। मुर्मू ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों खासकर पिछड़े वर्गों के लिए कई अभूतपूर्व काम किए है। गरीब लोगों को अब स्वास्थ्य,घर और खाद्य से जुड़ी सुरक्षा हासिल हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.