Media24Media.com: Chhattisgarh Weather Forecast News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Weather Forecast News. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Weather Forecast News. Show all posts

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट: रायपुर में सुबह से गरज-चमक के साथ बारिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते 4 दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव (Weather changes in Chhattisgarh) देखने को मिल रहा हो। राजधानी रायपुर में आज भी सुबह से गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। शहर में यह स्थिति पिछले 4 दिनों से है। लगातार तीन-चार दिनों से होने वाली बारिश से राज्य के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को आए आंधी-तूफान के बाद के कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई थी, यही स्थिति आज भी देखने को मिल रही है।





राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट





मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के आसपास के राज्यों में बारिश का सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन मध्य छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।





सामाजिक कार्यक्रमों में DJ बजाने पर होगी जब्ती की कार्रवाई , घर वाले पर लगेगा जुर्माना





एक द्रोणिका पश्चिम मध्यप्रदेश से उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तक विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तरप्रदेश और उसके लगे बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है जिससे प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.