Media24Media.com: Chhattisgarh Raipur News in Hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Raipur News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Raipur News in Hindi. Show all posts

बीजापुर: पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

बीजापुर में फिर एक बार पुलिस और नक्सलियों (Naxalite encounter in Bijapur) के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस बात की पुष्टि की है। डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले हुए थे। इस दौरान कुटरू के जंगल में पुलिस पार्टी की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।





Corona Vaccine : 28 दिन के अंदर जिलों में भेजी जाएगी वैक्सीन की दूसरी खेप






मारा गया नक्सली कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे और भोपालपटनम क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को इसमें लगातार सफलता भी मिल रही है।सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से पिस्टल, तीर बम और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।





2 नक्सली गिरफ्तार





नक्सली विरोधी अभियान के तहत आवापल्ली थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल और 229 सी कंपनी की संयुक्त बल सर्चिंग के लिये निकली थी। सर्चिंग से वापस लौटते समय चिलकपल्ली और रायगुड़ा के बीच नक्सली जवानों (Naxalite encounter in Bijapur) को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो नक्सलियों को को धर दबोचा। पकड़े गए नक्सली मडकम हिंगा व महिला नक्सली का नाम कुंजाम सोमडी है। जो कई घटनाओ में भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से सामान बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.