Media24Media.com: Chhattisgarh Raipur News Updates

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh Raipur News Updates. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Raipur News Updates. Show all posts

रायपुर देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में शामिल, सुशासन में मिला दूसरा स्थान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुशासन में दूसरा स्थान मिला है। वहीं, रायपुर देश के टॉप 10 रहने योग्य राजधानियों में आठवें स्थान पर है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 जारी किया गया है। इस रिपोर्ट बताया गया है कि, राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 8वें सर्वश्रेष्ठ राजधानी में शामिल है।





इतना ही नहीं रायपुर गुड गवर्नेंस के टॉप शहरों में भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशासन में रायपुर देश की राजधानियों में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भोपाल और दिल्ली को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।





गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शासन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ ही योजनाओं और उनके समयबद्ध बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ई गवर्नेन्स के माध्यम से पारदर्शिता और सहुलियत बढ़ाई गई है।





ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर स्कोर निर्धारित करने के लिए, चार मापदंडों का उपयोग किया गया था: जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा। रिपोर्ट में भारत के राज्यों की राजधानियाँ उस राज्य के विकास का एक अच्छा संकेत दे रही है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट ने भी यह वास्तव में स्थापित किया है कि देश में कौन सी राज्य की राजधानियाँ भारत के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से हैं।





शहरों की शासन रैंकिंग की गुणवत्ता के लिए, पाँच मापदंडों का उपयोग किया गया था, सेवाएँ, वित्त, प्रौद्योगिकी, शहरी नियोजन और समग्र शासन।


रक्षक बना भक्षक, एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुरएक युवती ने सब इंस्पेक्टर (SI raped girl in Raipur) के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कबीर नगर पुलिस ने आरोपी एसआई के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।





पुलिस के मुताबिक करीब 25 वर्षीया युवती दुर्ग जिले की रहने वाली है। करीब दो साल पहले वह रायपुर के एक मॉल में काम करती थी। उस दौरान एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उन्होंने आजाद चौक थाने में की। उस दौरान इस मामले की जांच एक एसआई कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन दिया और उनसे दुष्कर्म किया।





ऑपरेशन मछली कांटा : आफत में पड़ गई थी पंचराम की जान, डॉक्टरों ने ऐसे बचाया





बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता (SI raped girl in Raipur) ने कबीर नगर थाने में की। पुलिस ने एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। दूसरी ओर एसआई ने युवती पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में एसआई बस्तर में पदस्थ है।


जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा

No comments Document Thumbnail


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आउटर में एक कबाड़ी बाकायदा शेड बनाकर जुए का अड्डा संचालित कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले को मिल रही थी। तब वे बुधवार की रात सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए। पहले तो उन्होंने तस्दीक की और उसके बाद अचानक पुलिस टीम के साथ छापा (ASP raid gambling base) मारकर कारवाई की। धरपकड़ के दौरान  कुछ बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मौके पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह रावांभाटा इलाके में एक जुए का बड़ा अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया है।





पुलिस के अनुसार खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले ने स्थानीय पुलिस थाने की टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा।पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए। जबकि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।





इमाम नाम का शख्स चला रहा था अड्डा(ASP raid gambling base)





पुलिस सूत्रो ने बताया कि  रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।





ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी हालत में शहर में जुआ, सट्टे से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि खमतराई और उरला थाना क्षेत्र में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बाकायदा ठीहा बनाकर चलाया जा रहा हैं। इसके चलते लगातार असामाजिक तत्व अपराधों को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस छापामार कार्रवाई के बाद अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों में कुछ खौफ दिखेगा।


एक पति ने अपनी जीवनसंगिनी को उतारा मौत के घाट, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये मामला पंडरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर का है। जहां एक व्यक्ति ने चरित्र शंका (Husband killed wife in Raipur) में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।





पुलिस के मुताबिक जांजगीर चांपा की रहने वाली नीलम प्रधान की शादी दो साल पहले वहीं के संजय सूर्यवंशी के साथ हुई थी। दोनों रायपुर के प्रगति नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे। पति संजय सूर्यवंशी रिलायंस स्मार्ट (Reliance Smart) में गार्ड का काम करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक भी करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा से विवाद हुआ करता था।





पढ़ें : राजधानी में फिर मिली एक जली लाश, देखकर दहल गया लोगों का दिल, जांच में जुटी पुलिस





संजय ने इस विवाद को खत्म करने के लिए पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का केस दर्जकर आरोपी पति (Husband killed wife in Raipur) को गिरफ्तार कर लिया गया है।


वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के एक गोदाम से 30 लाख रूपए से अधिक की लकड़ी अवैध जब्त

No comments Document Thumbnail

   
वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी की कटाई (timber smuggling in Chhattisgarh) और परिवहन सहित वन अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर में 30 लाख रूपए से ज्यादा मूल्य के लगभग 100 घन मीटर अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी की जब्ती की गई है।






 नहीं रहे जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर





जब्त लकड़ी का अवैध रूप से संग्रहण राजधानी रायपुर के उमिया टिम्बर मार्केट भनपुरी स्थित संजय गुप्ता के गोदाम में संजय छाबड़िया द्वारा किया गया था।





इनके नेतृत्व में की गई कार्रवाई





गोदाम मालिक और संजय छाबड़िया मूलतः बरगढ़-ओडिशा के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के निर्देशानुसार रायपुर वनमण्डलाधिकारी विश्वेश कुमार के नेतृत्व में की गई है।





वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ियों में रक्तचंदन, पापड़ा, शीशम, खैर और साल जैसी बहुमूल्य प्रजाति की लकड़ी शामिल हैं। वन विभाग की गठित टीम में शामिल उप वनमण्डलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी और वन परिक्षेत्राधिकारी मिर्जा फिरोज बेग सहित विभागीय अमले द्वारा अभी भी गोदाम में कार्रवाई जारी है, जो कल तक में पूरी होगी।









प्रेमी के आत्महत्या की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी की खुदकुशी, एक ही चिता पर किया गया दोनों का दाह संस्कार





वन विभाग लगातार कर रही कार्रवाई





गौरतलब है कि रायपुर वनमण्डल अंतर्गत ही बीते एक हफ्ते के अंदर 6 लाख रूपए की लकड़ी की जब्ती सहित 4 वाहनों के राजसात (timber smuggling in Chhattisgarh) की कार्रवाई भी की गई है।


छत्तीसगढ़ में 14 दिसंबर तक 20.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 5.70 लाख किसानों ने बेचा धान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 14 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 20 लाख 67 हजार मीट्रिक धान की खरीदी (paddy purchased Chhattisgarh Update) की गई है।









धान खरीदी : बारदाना का कृत्रिम अभाव पैदा कर किसानों को कर रहे परेशान, किसान नेता योगेश्वर चंद्राकर आज धान खरीदी केंद्र में करेंगे प्रदर्शन





अब तक राज्य के 5 लाख 70 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। राज्य के मिलरों को 4 लाख 74 हजार 698 मीट्रिक टन धान का D.O. जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 1 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि धान खरीदी का आज 15वां दिन है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी।









cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





खरीफ वर्ष 2020-21 में 14 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हुई इतनी धान खरीदी- (paddy purchased Chhattisgarh Update)





  • महासमुंद जिले में एक लाख 48 हजार 745 मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बस्तर जिले में 22 हजार 375 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 5 हजार 564 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में एक हजार 126 मीट्रिक टन
  • कांकेर जिले में 66 हजार 780 मीट्रिक टन
  • कोंडागांव जिले में 32 हजार 501 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 2 हजार 513 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 4 हजार 280 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में एक लाख 6 हजार 262 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 14 हजार 356.44 मीट्रिक टन
  • जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 61 हजार 312 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 19 हजार 95 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 86 हजार 788 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में एक लाख 23 हजार 382 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में एक लाख 38 हजार मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में एक लाख 43 हजार 168 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में एक लाख 5 हजार 385 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में एक लाख 8 हजार 882 मीट्रिक टन
  • राजनांदगांव जिले में एक लाख 86 हजार 138 मीट्रिक टन
  • बलौदाबाजार जिले में एक लाख 29 हजार 961 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में एक लाख 6 हजार 557 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 82 हजार 462 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में एक लाख 39 हजार 398 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 23 हजार 940 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 18 हजार 835 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 17 हजार 598 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 34 हजार मीट्रिक टन
  • सूरजपुर जिले में 42 हजार 517 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.