Media24Media.com: Chandra Grahan 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chandra Grahan 2023. Show all posts
Showing posts with label Chandra Grahan 2023. Show all posts

Chandra Grahan 2023 : आज लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं

No comments Document Thumbnail

Chandra Grahan 2023 :  साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है, इस वजह से उसमें कुछ कार्यों को करना वर्जित है.


साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और यह 29 अक्टूबर को 02:22 एएम तक रहेगा. सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म होन के साथ होता है. सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इ​सलिए इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं.

चंद्र ग्रहण 2023: सूतक काल में न करें ये काम

1. पूजा पाठ न करें

चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. उस समय में पूजा पाठ आदि न​हीं करते हैं. सूतक काल में आप अपने इष्ट देव के नाम का स्मरण या फिर उनके मंत्र का जाप कर सकते हैं.

2. शुभ कार्य न करें

चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करते हैं क्योंकि धार्मिक दृष्टि से यह समय अशुद्ध और अशुभ फल देने वाला माना जाता है.

3. खाना न बनाएं और न भोजन करें

चंद्र ग्रहण के समय में खाना बनाना और भोजन करना दोनों ही वर्जित है. ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से आपका भोजन दूषित हो सकता है, जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

4. सूतक काल में न सोएं

चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान शयन करने की मनाही है. हालांकि बीमार, वृद्ध और बच्चों को इसमें छूट रहती है.

5. चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

चंद्र ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है. उनको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. किसी भी नुकीली या धारदार वस्तुओं जैस सुई, चाकू आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए. लोक मान्यता है कि ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

6. ग्रहण के समय में बाल और नाखून ना काटें.

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्रग्रहण आज , जानें सूतक काल लगेगा या नहीं

No comments Document Thumbnail

Chandra Grahan 2023 : जब चंद्रमा और पृथ्वी एक रेखा में आते हैं तो ग्रहण लगता है। इस साल साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानि 5 मई को लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण को अशुभ माना जाता है। यानी ग्रहण में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। इस बार कई संयोग में साल का पहला ग्रहण लग रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 5 मई को वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा।


कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। 5 मई को लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा।

सूतक मान्य होगा या नहीं

चंद्रग्रहण में भगवान विष्णु के सहस्त्र नामो का पाठ करना चाहिए. हालांकि भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि जब ग्रहण लगता है तो उसके कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। उस दौरान पूजा-पाठ खाने पीने की मनाही रहती है।

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.