Media24Media.com: Chandkhuri Police Academy

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chandkhuri Police Academy. Show all posts
Showing posts with label Chandkhuri Police Academy. Show all posts

चंदखुरी पुलिस अकादमी और राजनांदगांव पुलिस प्रशिक्षण को यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, पुलिस प्रशिक्षण राजनांदगांव और एक पुलिस थाना समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों, पदक, ट्रॉफी और मेडल से नवाजा गया है। ये पुरस्कार संबंधित संस्थाओं और पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग सालों में उनके उत्कृष्ट कार्य समेत सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कार से नवाजे गए राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी को राजपत्रित अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए साल 2019-20 और पुलिए प्रशिक्षण राजनांदगांव को नव आरक्षकों के प्रशिक्षण के लिए साल 2019-20 और 2020-21 के लिए यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी दी गई है। 

इसी तरह गायत्री सिंह, नजमुस साकिब और चित्रसेन सिंह खरसन को साल 2019 के लिए 'असाधारण आसूचना कुशल पदक' प्रदान किया गया है। राम श्रृंगार यादव और केसरी नंदन को साल 2021 के लिए 'असाधारण आसूचना कुशलता पदक' प्रदान किया गया है। इसी तरह थाना झिलमिली जिला सूरजपुर को 'उत्कृष्ट थाना सम्मान 2020' प्रदान किया गया है, जो पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को साल 2019-20 के लिए और 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को 2020-21 के लिए यूनियन होम मिनिस्टर मेडल पुरस्कार दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.