Media24Media.com: CM भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CM भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label CM भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम. Show all posts

आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नई राजधानी

No comments Document Thumbnail

प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से भी रूबरू हो रहे हैं। वे न सिर्फ बच्चों से आत्मीयता पूर्वक मिल रहें बल्कि सरगुजा के राजपुर में उन्होंने हाईस्कूल और हायर सेकेन्ड्री परीक्षा के टापर बच्चों को हेलीकॉप्टर राइड करने की घोषणा की। वहीं लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को नई राजधानी, मुख्यमंत्री निवास और जंगल सफारी घुमाने का वादा किया।  

सरगुजा के लुंड्रा विधान सभा क्षेत्र के गांव सहनपुर के बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कभी सरगुजा से बाहर नहीं गए हैं। वे सब लोग नई राजधानी देखना चाहते हैं। तब उन्होंने न सिर्फ नवा रायपुर बल्कि मुख्यमंत्री निवास में चाय के लिए आमंत्रित किया और जंगल सफारी घुमाने का वायदा भी किया। उन्होंने कलेक्टर सरगुजा को इन बच्चों को नई राजधानी स्थित मंत्रालय के साथ ही जंगल सफारी और मुख्यमंत्री निवास घुमाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बच्चों ने स्वागत में गाया सरगुजिया गीत

बच्चों ने भेंट मुलाकात के समय मुख्यमंत्री के स्वागत में सरगुजिया बोली में गीत गाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा एक सुर में सुनाए गए गीत 'चल तो भैया रे सहनपुर ले..सीएम से मिलब रे..सीएम से मिलब रे...' की प्रशंसा की और गीत की रचना के बारे में पूछा। बच्चों ने उन्हें बताया कि यह गीत उनकी शिक्षिका ने सिखाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षिका को इस सुंदर गीत के लिए बधाई दी। बच्चों के द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए कमरे की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को एक अच्छा शेड तैयार करने के निर्देश दिए जहां बच्चे व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से मध्यान्ह भोजन कर सकें।  

सर आपको क्या गर्मी की छुट्टी मिलती है ?

बच्चों ने मुख्यमंत्री से बहुत ही भोले अंदाज में पूछा कि सर आपको हमारी तरह गर्मी की छुट्टी मिलती है क्या? मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि वे सभी मौसम गर्मी, सर्दी, बरसात में काम करते हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी के लिए लोगों से मिलने भी जाते हैं। इसी कड़ी में वे सहनपुर पहुंचे हैं।

बोरे बासी की भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि भेंट-मुलाकात अभियान में राशन दुकान, पंचायत कार्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल, थाना का निरीक्षण करते है, साथ ही आमजनों, श्रमिकों किसानों, जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करते हैं। बात-चीत में बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बोरे-बासी खाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी खाता हूं, यह बहुत अच्छा होता है।

आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज नई दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आज दोपहर 2 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर 3.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.30 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर 4 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 7 बजे विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर वापस लौट आएंगे।





27 फरवरी को इन जिलों के दौरे में रहेंगे CM





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) 27 फरवरी को रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे और इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल 27 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।





पढ़ें:- बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाईट का हुआ आगमन, मुख्यमंत्री ने कहा हम सबके लिए हर्ष का विषय





मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से धमतरी जिले के तहसील नगरी के ग्राम देऊर पारा (सिहावा) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.45 बजे आयोजित कर्णेश्वर मेला महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर 2.50 बजे राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 3.35 बजे से आयोजित लोक मढ़ई और कृषि मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।





आज राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण करेंगे गृहमंत्री





गृह मंत्री और गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू (Minister Tamradhwaj Sahu) शुक्रवार को राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल पहुंचकर मेला की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। वे दोपहर 2 बजे विधानसभा से कार द्वारा राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री साहू निरीक्षण के बाद राजिम से शाम 4 बजे प्रस्थान कर बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 6.30 बजे देवरी से प्रस्थान करेंगे और अपने दुर्ग निवास पहुंचेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.