Media24Media.com: CM भूपेश की घोषण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CM भूपेश की घोषण. Show all posts
Showing posts with label CM भूपेश की घोषण. Show all posts

सूरजपुर दौरे पर रहे CM भूपेश बघेल, जिले के लिए की कई बड़ी घोषणा

No comments Document Thumbnail

विधानसभा स्तरीय दौरा कार्यक्रम के दौरान CM भूपेश बघेल सूरजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई बड़ी घोषणा की है।

  • वाड्रफनगर में अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट की होगी स्थापना।
  • रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज।
  • रघुनाथ नगर में पानी की समस्या दूर करने के लिए तालाब निर्माण किया जाएगा।
  • रघुनाथ नगर में मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण।
  • प्रतापपुर तहसील के खोरमा निवासी सोमारू साय को कैंसर बीमारी के इलाज के लिए एक लाख की स्वीकृति।
  • अनति देवी की दोनों दृष्टिहीन बच्चियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
  • जिले सूरजपुर के विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा
  • गोविन्दपुर स्थित माता राजमोहिनी देवी समाधि स्थल परिसर में गेट निर्माण, सौंदर्यीकरण और अहाता निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • गोविन्दपुर स्थित झरिया ज्वाला देवी मंदिर का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण।
  • गोविन्दपुर में बनेगा 33/11 केवी सबस्टेशन, इससे 95 गांवों को फायदा होगा।
  • हाथी की समस्या से निपटने के लिए गोविन्दपुर क्षेत्र के 11 गांव की 33 जगहों पर सोलर लाइट लगाए जाएंगे।
  • गोविंदपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की खुलेगी शाखा।
  • गोविन्दपुर में 11 नंबर चौकी से रमकोटा मार्ग निर्माण की घोषणा।
  • गोविंदपुर में आवर्ती चराई गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के वन मण्डलाधिकारी, उप वन मण्डलाधिकारी और रेंजर निलंबन की कार्रवाई की घोषणा।

जयस्तंभ चौक पर लगाई जाएगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा, सोनाखान को तहसील बनाने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जयस्तंभ चौक पर ही 10 दिसंबर 1857 को तत्कालीन अंग्रेजी सरकार द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) के शहीद स्मारक में वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की। CM बघेल ने सोनाखान को तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में शहीद वीरनारायण सिंह की घोड़े पर सवार आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने यहां 28 करोड़ 60 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 9 करोड़ 60 लाख रूपये की बंगलापाली से महराजी मार्ग पर जोंक नदी में निर्मित पुल और 16 करोड़ की लागत से एकलव्य छात्रावास का लोकार्पण, कुरूपाठ में 2 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से कुरूपाठ में सीढ़ी निर्माण के प्रथम चरण का भूमिपूजन कार्य शामिल है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और विशेष अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, शकुंतला साहू, छग पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा और जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य मंच पर शहीद वीर नारायण सिंह के परिजनों का शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहीद के वंशजों के बढ़ाए गए मासिक पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र भी प्रदान किए। आदेश के तहत अब प्रतिमाह उनके वंशजों को 10 हजार रूपए पेंशन मिलेगी। इसके पहले मासिक पेंशन सिर्फ एक हजार रूपये मिलता था। 


मुख्यमंत्री बघेल ने सोनाखान इलाके के पांच गांव कुकरीकोना, उपरानी, अचानकपुर, पटियापाली और गितपुरी की ग्राम सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र भी वितरित किए। सोनाखान कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल शहीद वीर नारायण सिंह ने फूंका था। उनके बलिदान दिवस पर उन्हें याद करके हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलकर गांव, गरीब और किसानों के कल्याण में जुटी हुई है। किसानों के आर्थिक सामाजिक विकास के कार्यों से हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का सर्वागीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विपरित परिस्थितियों और अड़गेबाजी के बावजूद हम किसानों की उपज का घोषणा के अनुरूप खरीदी कर रहे हैं। दिनों-दिन हम किसानों से ज्यादा मात्रा में धान खरीदी कर रहे हैं। इस साल 1 करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लंबित लगभग 400 करोड़ रूपये की सिंचाई कर माफ किया है। तेंदूपत्ता की खरीदी मूल्य 2500 रूपये से बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किए हैं। पहले सिर्फ 7 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी, इसे बढ़ाकर हम 52 प्रकार के वनोपजों की खरीदी कर रहे हैं। इनका लाभकारी समर्थन मूल्य भी राज्य सरकार ने घोषित कर रखा है। पूरे देश में छत्तीसगढ़  पहला प्रदेश है जिसने कोदो-कुटकी और रागी जैसे फसलों का समर्थन मूल्य घोषित किया है। 

2 रूपये में लोगों से गोबर खरीदी

इस दर पर हम सरकारी खरीदी भी कर रहे हैं। हम बरसों से वन भूमि पर काबिज लोगों को वन अधिकारी पट्टा भी वितरित कर उन्हें चिंता से मुक्त कर दिए हैं। राज्य में लगभग साढ़े 4 लाख लोगों को वन भूमि का पट्टा वितरित किया गया है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भी पहला राज्य है कि इसने गोबर को भी किसानों और ग्रामीणों की आमदनी का जरिया बना दिया है। हम एक रूपये में चावल दे रहे हैं और 2 रूपये में लोगों से गोबर खरीद रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था देश में और कहीं नहीं है।

CM बघेल ने कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बारदाने का मूल्य हमने 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये कर दिए हैं। पिछले दस दिनों में 13 लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने गौठान में पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को पैरादान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खेतों में अभी बड़ी मात्रा में पैरा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता पूर्ण खाद है। डीएपी खाद का यह अच्छा विकल्प है। 

बीते महीनों में जब डीएपी की कमी थी तो वर्मी कंपोस्ट के रूप में इस खाद के विकल्प के रूप में काम आया है। इससे हमारे उपज का उत्पादन बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने समाज में असमानता को दूर करने का भी बीड़ा उठाया था। उनके इस आदर्श पर हमारी सरकार चल रही है। गौठान सिर्फ गायों के ठहराने भर के स्थल नहीं हैं, बल्कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तौर पर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 3 सालों में हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए अनेक अवकाश की घोषणा की है। इस कड़ी भी छेरछेरा पर्व पर भी इस साल से अवकाश रहेगा।

2399 केंद्रों के जरिए धान खरीदी

नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए इसके बारे में घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए हमने सहकारी समितियों की संख्या 1300 से बढ़ाकर 2056 किए हैं, ताकि किसानों को खाद-बीज के लिए ज्यादा दूर तक जाना न पड़े। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए भी उपार्जन केंद्र बढ़ाए। फिलहाल 2399 केंद्रों के जरिए धान खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इन पुट सब्सिडी दे रहे हैं। 

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों और गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को भी हमारी सरकार 6 हजार रूपये हर साल मदद करेगी। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों का उल्लेख करते हुए इनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्वागत भाषण दिया। एस.एसपी दीपक कुमार झा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.