Media24Media.com: CGPSC

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CGPSC. Show all posts
Showing posts with label CGPSC. Show all posts

राज्य सेवा परीक्षा 2024 में नालंदा, सेंट्रल और तक्षशिला लाइब्रेरी के 27 अभ्यर्थी चयनित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा–2024 के परिणामों में रायपुर की नालंदा, सेंट्रल और तक्षशिला लाइब्रेरी ने इस वर्ष अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है। इन तीनों अध्ययन स्थलों में तैयारी करने वाले कुल 27 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित उम्मीदवारों में 2 डिप्टी कलेक्टर और 3 डीएसपी भी शामिल हैं।


महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य सेवा परीक्षा–2024 में चयनित कुल 246 अभ्यर्थियों में से लगभग 11% (27/246) विद्यार्थी इन तीनों लाइब्रेरियों में अध्ययन किया करते थे, जो इन अध्ययन स्थलों के अनुशासित माहौल और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।

राज्य सेवा परीक्षा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों में शामिल हैं, नालंदा परिसर- स्वप्निल वर्मा (डिप्टी कलेक्टर), पोलेश्वर साहू (डिप्टी कलेक्टर), रोहित कुमार वर्मा (आबकारी उप निरीक्षक), स्वाति साहू (सहायक जेल अधीक्षक), आदित्य (अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी), मोंगरा पटेल (आबकारी उप निरीक्षक), श्रुति गुप्ता (नायब तहसीलदार), निखिल केशरी (राज्य कर निरीक्षक), एलेक्स एक्का (आबकारी उप निरीक्षक), भगवंत साहू (छ.ग. अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी), किरण मरावी (उप पंजीयक, वाणिज्य कर विभाग), ज्योति साहू (राज्य कर निरीक्षक), अजय राज कश्यप (आबकारी उप निरीक्षक) सेंट्रल लाइब्रेरी- साक्षी वर्मा (उप पुलिस अधीक्षक), आलोक सिंह मरकाम (उप पुलिस अधीक्षक), अनंत गुप्ता (उप पंजीयक, वाणिज्य कर विभाग), राकेश कुमार देवांगन (आबकारी उप निरीक्षक), विद्या साहू (अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी), योगेन्द्र (नायब तहसीलदार), रोशन कुमार देवांगन (नायब तहसीलदार), नेहा मारकंडेय (छ.ग.अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी) तक्षशिला- ओमप्रकाश साहू (उप पुलिस अधीक्षक), संजय कुमार (सहायक संचालक, वित्त विभाग), गौरव साहू (सहायक संचालक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), कुलदीप पटेल (सहकारिता विस्तार अधिकारी), शैलेन्द्र (आबकारी उप निरीक्षक) और चंद्रकांत नेताम (आबकारी उप निरीक्षक)।

CGPSC की भर्तियों में पारदर्शिता लाने साय सरकार ने किया आयोग का गठन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी (CGPSC) की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए साय सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया है। आयोग से छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर तथा परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाये जाने हेतु सुझाव भी मांगे हैं।


जारी आदेश के मुताबिक, आयोग के अध्यक्ष को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को देय वेतन के समान मानदेय की पात्रता होगी. आयोग के सदस्य एवं सदस्य सचिव को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को देय वेतन के समान मानदेय की पात्रता होगी. रायपुर प्रवास के दौरान वाहन-आवास व्यवस्था और खान-पान व्यवस्था लोक सेवा आयोग के नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा. इस पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वहन करेगा.



भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के नेताओं और अधिकारियों में सांठगांठ से भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। भाजपा ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाकर इसकी कांग्रेस सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। भाजपा ने सीजी पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष पर अपने रिश्तेदारों का चयन का आरोप लगाया था।


CGPSC घोटाला : टामन सोनवानी समेत अन्य अफसर और नेताओं के खिलाफ FIR

No comments Document Thumbnail

 CGPSC Scam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कथित घोटाले मामले को लेकर बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी सहित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धारा 420 एवं भ्रष्ट्राचार अधिनियम के तहत यह मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी एसआर भगत ने इसकी पुष्टि की है वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण शिकायत कर्ता का नाम अभी गुप्त रखा गया है, पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है लेकिन पूरा मामला हायर एजेंसी को सौंपा जाएगा।


पुलिस के अनुसार, बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के अभ्यर्थी ने लिखित में शिकायत की है कि वह पीएससी द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 में शामिल हुआ था। वह प्रीलिम्स और मेंस पास होने के बाद इंटरव्यू तक पहुंचा। उसका इंटरव्यू भी अच्छा गया, लेकिन चयन नहीं हुआ, जबकि कुछ लोग इंटरव्यू से तुरंत निकल गए। उसके बाद भी उनका चयन हो गया। इसमें पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का बेटा, बहू, पुत्री और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेसी नेता, अधिकारी, कर्मचारी और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार भी थे। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जो उम्मीदवार परीक्षा में नहीं बैठे थे। उनका भी चयन हुआ है।

पूरे मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध तो हो चुका है क्योंकि मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए इसे बेहद संजीव के साथ जांच किया जा रहा है शिकायतकर्ता के परिवार और उसके नाम को गुप्त रखा गया है मामला बेहद संवेदनशील है उन्होंने बताया की धारा 420 के साथ-साथ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है बालोद में शिकायत के बाद पूरा पुलिस प्रशासन इस मामले में जुट गया है।


मुख्यमंत्री भूपेश ने लिया CGPSC के परीक्षार्थियों के हित में बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए आयोग की परीक्षाओं के दस्तावेज के विनिष्टिकरण की व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आयोग की परीक्षाओं की आंसर सीट एवं दस्तावेजों के विनिष्टिकरण के अवधि को दो साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। 


गौरतलब है कि पीएससी परीक्षाओं की आंसर सीट एवं दस्तावेज के विनिष्टि किए जाने के कायदे कानून छत्तीसगढ़ राज्य में लंबे समय से चली आ रही है। इसमें बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आंसर सीट एवं अन्य दस्तावेजों को विनिष्टिकरण की अवधि को दो साल तक बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।


सीजी पीएससी का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। CGPSC में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कल देर रात फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है। वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। बता दें कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-10 में 6 लड़कियों के नाम शामिल हैं।


CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 15 से 18 जून तक आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 625 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ। अब 621 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के बाद जारी की गई है।

टॉप 10 में 6 लड़कियों के नाम

सारिका मित्तल 1st रैंक,
शुभम देव का 2nd रैंक
श्रेयांश पटेरिया 3rd रैंक,
शिक्षा शर्मा का 4th रैंक
शुभांगी गुप्ता 5th रैंक,
पूजा पींचा का 6th रैंक
मधु गवेल 7th रैंक,
संजय धीवर का 8th रैंक
अमन सिंह 9th रैंक,
ऋचा बंसल का 10th रैंक

CGPSC Result : CG पीएससी मेंस के परिणाम जारी, 625 को चुना गया इंटरव्यू के लिए

No comments Document Thumbnail

 CGPSC 2022 Result Declared:  CGPSC स्टेट सर्विस मेंस एग्जाम 2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को परीक्षा परिणाम CGPSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए। यह परीक्षा 19 अलग-अलग विभागों के 210 पदों के लिए ली गई थी। जिसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसे पदों पर भर्ती होनी है। https://psc.cg.gov.in/htm/Results.html इस लिंक पर देख सकते हैं रिजल्ट।


CGPSC की ओर जारी की गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 3095 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 15 से 18 जून के बीच में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

इंटरव्यू के लिए आयोग की वेबसाइट पर अलग से जानकारी दी जाएगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को 1 दिन पहले अपने सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। जो कैंडिडेट डॉक्यूमेंट सत्यापन नहीं करवा पाएंगे उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी ।


ओपी चौधरी ने पीएससी पर बोला हमला, सीएम से की उजागर हुई गड़बड़ी की न्यायिक जांच की मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2019 अब सवालों से घिर गई है। आरोप हैं कि अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए चयनित कर लिया गया। इतना ही नहीं, आयोग ने स्वयं पर लगे इन आरोपों की जांच और खुद को क्लीन चिट दे दी। जिसके बाद तो यह मामला अब और भी ज्यादा तूल पकडऩे लगा है। बुधवार को भाजयुमो प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी ने दस्तावेजों के साथ एक-दो नहीं बल्कि 10 बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए पीएससी को घेरा। और इस पूरे मामले में न्यायिक जांच की मांग कर दी।





शर्मा ने कहा कि सहायक प्रध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियो ग्राफी नहीं कराया जाना पीएससी की कार्यप्रणाली और विश्वासनियता पर सवाल खड़े करता है। यह भ्रष्टाचार की आंशकाओं को भी जन्म देता है। चौधरी ने कहा कि स्वयं सरकार के संसदीय सचिव ने पीएससी में गड़बड़ी की बात स्वीकारी है। उधर इस पूरे मामले में भाजयुमों ने न्यायिक जांच के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, संजू नारायण सिंह ठाकुर, अमरजीत छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, अमित मैशेरी, सचिन मेघानी, तुषार चोपड़ा और सुनील चौधरी मौजूद रहे।
----------------------------------------------------





भाजयुमो ने उठाए सवाल-





1- असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा (सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2019) में अलग-अलग विषयों से कुल 105 प्रश्नों को विलोपित करने की बात आई। अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि दर्जनभर प्रामाणिक स्रोतों के रिफरेंस को नजरअंदाज किया गया, नहीं तो विलोपित प्रश्नों की संख्या 200 से अधिक हो सकती थी।





2- सहायक संचालक-कृषि की परीक्षा में 150 में से 14 प्रश्नों को विलोपित किया गया।
3- 26 दिसंबर 2020 को स्वयं छत्तीसगढ़ पीएससी द्वारा ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी थी, जिससे स्पष्ट होता है कि 9 फरवरी 2020 को प्री-2019 की परीक्षा आयोजित हुई। दावा-आपत्ति के बाद संशोधित मॉडल आंसर 29 मई 2020 को जारी किया गया। अभ्यर्थी को न्याय के लिए उच्च न्यायालय जाना पड़ा।





4- पीएससी द्वारा आरटीआई में जानकारी नहीं दी जाती। अभ्यर्थियों राज्य सूचना आयोग जाना पड़ता है।
5- असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में पूछा गया था कि तातापानी कहां हैं? मॉडल उत्तर में सूरजपुर लिखा। जबकि यह बलरामपुर जिले में है।





गड़बड़ी को रोकने के लिए सुझाव
26 नवंबर, संविधान दिवस के दिन को पीएससी भर्ती विज्ञापन जारी करे। अगले प्रीलिम्स से पूर्व पहले साल की परीक्षा पूर्ण कर ली जाए।





- 26 नवंबर को ही आने वाले वर्ष का कैलेंडर जारी हो।
- मानक पुस्तकों और प्रामाणिक शासकीय दस्तावेजों पर आधारित आंकड़ों को प्रश्रय दें।
- किसी भी भर्ती परीक्षा के पूर्व, स्तरीय प्रश्न तैयार करवाकर उनके विकल्पों को परीक्षा पूर्व ही विशेषज्ञों से जांच करा लें।
- पारदर्शिता की दृष्टि से उत्तर पुस्तिकाओं की कार्बन कापी जारी हो।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.