Media24Media.com: CG light Metro

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG light Metro. Show all posts
Showing posts with label CG light Metro. Show all posts

रायपुर में जल्द मिलेगी “लाइट मेट्रो ट्रेन” की सुविधा, रूस-रायपुर नगर निगम में हुआ MoU

No comments Document Thumbnail

CG light Metro : रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस आयोजन के फलित परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए महापौर ने कहा कि “लगातार 2022 से 2024 तक मास्को में हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल हो रायपुर के विकास के विषय में लगातार प्रयास करता रहा हूं। जिसका परिणाम आज जाके मिला है।


15 देशों के साथ हुए लाइट मेट्रो ट्रेन ज्वाइंट वेंचर ओएमयू में हमारे देश से रायपुर शहर एक है। इस संधि से पूरे देश और खासकर रायपुर को यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अब रायपुर में भी लाइट मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ ओएमयू साइन किया गया है। जल्द ही इनकी टीम रायपुर पहुंच आवश्यक रिपोर्ट एवं सर्वे तैयार करेगी। पूरे देश के साथ रायपुर को इस सफलता के लिए बहुत – बहुत बधाई।

सम्मेलन में 15 देश के साथ विभिन्न विषयों को लेकर ओएमयू हुआ। जिसमें भारत से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नाम भी शामिल था। समिट में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण इन मुख्य तीन बिंदुओं पर भी जोर दिया गया। अब जल्द ही रायपुर का निरीक्षण करने विदेश टीम पहुंचेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.