Media24Media.com: CG Weather Report

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Weather Report. Show all posts
Showing posts with label CG Weather Report. Show all posts

CG Weather Report : लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज‌ गर्मी से बढ़ेगा पारा

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर कई जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 4 दिनों के भीतर पारा 3-4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। इसके साथ ही आने वाले 7 मई को तेज गर्मी की संभावना जताई गई है।


बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान है। जिसे देखते हुए निर्वाचन आयाग ने भी लोगों से सुबह के वक्त ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की है। छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत 7 लोकसभा सीट पर मतदान होने जा रहे हैं। इनमें से रायपुर, रायगढ़, कोबरा जिले को लेकर मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं इन जिलों में मतदान भी होना है। माना जा रहा है कि दिनों दिन बढ़ रही गर्मी से पारा 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। रायगढ़ जिले में तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान गुरुवार की तरह बलराम में ही 18.7 डिग्री रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के ऐसे 10 जिले हैं जहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा है। मौसम विभाग ने इन इलाकों पर भी तापमन में बढ़ोतरी होने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बढ़ने से पारा भी तेजी‌ से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर के माना का तापमान 40.5 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 40.4 डिग्री, अंबिकापुर का तापमान 37.8 डिग्री, पेंड्रा का तापमन 37.8 डिग्री, जगदलपुर का तापमान 39.4 डिग्री, राजनांदगांव का तापमान 42 डिग्री और दुर्ग जिले का तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है।


CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने किया बेहाल, पारा 43 डिग्री पार

No comments Document Thumbnail

CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सक्ती और तिल्दा में 43.6 डिग्री था। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है। प्रदेश में चक्रवात का असर कम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रायपुर में आज सुबह से ही सामान्य से डेढ़ डिग्री तापमान बढ़ा हुआ है। अगले तीन दिन में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।


इसके अलावा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,धमतरी, कांकेर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सुबह से 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ा हुआ है। रायपुर में तापमान दोपहर तक दो डिग्री तक बढ़ सकता है, बाकी जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की भी चेतावनी दी है।

शनिवार को यहां सबसे ज्यादा गर्मी

शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस सक्ती जिले में दर्ज किया गया। तिल्दा में भी यही रिकॉर्ड दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 42, कवर्धा में 41.5, पेंड्रा रोड में 40.4, दुर्ग में 41.6, जगदलपुर में 38 और अंबिकापुर में 38.9 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, चक्रवाती तूफान ‘मोका’ म्यांमार और बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसकी वजह से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ गया है। वहां गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसलिए तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के हालात बनने वाले हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से कई जिलों में लू जैसे हालात बनेंगे। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। हवा शुष्क रहेगी इसलिए बारिश के भी आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान अगर आने वाले दिनों में कोई सिस्टम बना तो प्रदेश में बारिश भी हो सकती है।

गर्मियों में लू न लगे, इसके लिए बरतें सावधानी

आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी तो गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में शरीर को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेज धूप के समय सीधे बाहर निकलने से बचना चाहिए। अचानक ठंडी से गर्म और गर्म से ठंडी जगह पर जाने से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का उपयोग करना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.