Media24Media.com: CG Weather

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Weather. Show all posts
Showing posts with label CG Weather. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी, अभी दो डिग्री तक लुढ़केगा पारा

No comments Document Thumbnail

 CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाए हुए रहते हैं। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम में कुछ बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

छ्त्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, जानें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


किसानों की बढ़ी चिंता
इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान खरीदी केंद्रों में धान के गीला होने की संभावना से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश से धान में नमी आ जाने पर उसकी खरीदी से पहले जांच की जाएगी, जिससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

अगले दिनों रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतें।

CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज होगी भारी बारिश, रायपुर सहित इन जिलों में आज हैवी रेन अलर्ट

No comments Document Thumbnail

CG Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने रविवार को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं जशपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 5 दिनों में प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी और बढ़ेगी. पिछले 24 घंटे में कुसमी, अंबिकापुर और कुनकुरी में 90 मिलीमीटर बारिश हुई है. तो वहीं बलौदाबाजार में 60, मनेंद्रगढ़ में 40 और रामानुजगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.


मौसम विभाग ने शनिवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इसके साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ था.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

14 जुलाई- मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सारंगढ़, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, कांकेर और जशपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

15 जुलाई- मौसम विभाग ने सोमवार को गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, कोण्डागांव और कांकेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

16 जुलाई- मौसम विभाग ने मंगलवार को गौरेला, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजाप, खैरागढ़, राजनांदगांव, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

17 जुलाई- मौसम विभाग ने बुधवार को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, चिरमिरी, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया है.

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों के मौसम में होगा परिवर्तन, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच लोगों को राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत आस पास के इलाकों में शनिवार तड़के से ही हलकी बारिश हो रही है। तड़के से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बादलों की आवाजाही के कारण पारा दो से तीन डिग्री तक कम हो गया है। अभी दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम खुशनुमा रहेगा और प्रदेश के कई इलाकों में बदल छाए रहेंगे। अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई में अलग-अलग स्थानों पर गजर-चमक के साथ आंधी और बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए चेतावनी जारी की है।


CG Weather Update : मई में टूटेगा प्रदेश में बारिश का रिकॉर्ड, अगले 5 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update  : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।


विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री पार

No comments Document Thumbnail

CG WEATHER UPDATE :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार गर्मी बढ़ रही है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य इलाकों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. यानी रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद राजनांदगांव, बेमेतरा जिला में लोग गर्मी से हलाकान होने वाले हैं.


मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री  डोंगरगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया है.

इसके अलावा प्रदेश के माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 40. 8 डिग्री, बिलासपुर 39.2, पेंड्रारोड़ 36.4, अंबिकापुर 36.0 जगदलपुर का 39.2, दुर्ग 39.9 और राजनांदगांव का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट का 24.2, बिलासपुर 22.6, पेंड्रारोड़ 18.8, अंबिकापुर 18.4, जगदलपुर 23.2, दुर्ग 21 और राजनांदगांव का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.


CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव से बारिश के आसार…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather : दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रायपुर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छग होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।


इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश-

दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

CG Weather: आज फिर बरसेंगे बादल, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather : राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे। छत्‍तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिले तथा उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले होंगे। प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


नारायणपुर रहा प्रदेश भर में सबसे ठंडा

वहीं मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। नारायणपुर प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

ठंडी और नमीयुक्‍त हवाओं का आगमन लगातार जारी

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्‍त हवाओं का आगमन लगातार जारी है।

छत्‍तीसगढ़ में सर्दी बढ़ी, राजधानी में छाया कोहरा, अगले तीन दिनों में और बढेगी ठंड

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का भी अटैक जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दो-दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 25 से 28 जनवरी तक हिमालय से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है.


मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दो से तीन दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है.

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं रायपुर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है।बादल छाने के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश भर में शीतलहर का आभास होने लगा है। हालांकि अधिकतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है।ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी इन दिनों गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है। इसके चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव ज्यादा रहेगा और न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। हालांकि बस्तर संभाग में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ज्यादा ठंडा

प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत तक की छूट

अब ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के कारोबार में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गर्म कपड़ों पर इन दिनों 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिसे उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

CG Weather: आज प्रदेशभर में जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update:  आज प्रदेशभर के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और दक्षिण छग में भारी बारिश होने की संभावना है और वहीं त्तर छग के एक दो स्थानों में भी भारी बारिश हो सकती है। 


साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज होने वाली बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील भी की है कि आवश्यक काम ना होने पर घर से ना निकले।

Cg Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में झमाझम बारिश

No comments Document Thumbnail

CG Weather: मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। दो दिन से हो रही बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं तापमान में बदलाव होने की संभावन कम है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके पीछे की प्रमुख वजह उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में बने एक चक्रवाती परिसंचरण है। इसी के चलते प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।


बारिश के चलते शहर के अनुपम गार्डन, प्रोफेसर कालोनी, कुशालपुर शीतला कालोनी, तेलीबांधा थाने के पास सहित कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक तो मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के साथ ही बिजली भी गिरेगी और कुछ क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश होगी। मानसून विलंब होने की वह से इस वर्ष जून में कम वर्षा हुई है और जुलाई में इसकी भरपाइ होने की उम्मीद है।


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, आरेंज और यलो अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर: कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नमी के कारण मौसम में बदलाव आया है। हालांकि मंगलवार को तापमान में वृद्धि नहीं हुई लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को इस उमस से राहत मिलने के आसार हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने के आसार हैं।

संभावना जताई जा रही है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से उमस भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.