Media24Media.com: CG SUICIDE

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG SUICIDE. Show all posts
Showing posts with label CG SUICIDE. Show all posts

CG SUICIDE : अस्पताल में मरीज ने चादर का फंदा बना दी जान, ये थी वजह

No comments Document Thumbnail

CG SUICIDE : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है आत्महत्या करने वाला मरीज पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती था। आज सुबह ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला अंबिकापुर के होली क्रास हॉस्पिटल का है।


जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना इलाके में स्थित होली क्रास हॉस्पीटल में एक मरीज को पिछले दिनों गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों की जांच में मालूम चला कि मरीज का दोनों किडनी खराब हो गया है। मरीज की परेशानी लगातार बढ़ रही थी।

जिसके बाद आज अचानक से मरीज ने अस्पताल के चादर को फंदा बनाकर हॉस्पिटल के शौचालय के समीप लोहे की ग्रिल में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.