Media24Media.com: CG Lok Sabha Election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG Lok Sabha Election. Show all posts
Showing posts with label CG Lok Sabha Election. Show all posts

छत्तीसगढ़ में हुआ 67.33% मतदान, अंतिम आंकड़े आज जारी करेगा निर्वाचन आयोग

No comments Document Thumbnail

 CG Lok Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 7 लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान का शाम 5 बजे तक का आंकड़ा जारी किया है। उसके द्वारा वोटर टर्न आउट के मुताबिक प्रदेश में 66. 87% मतदान होना बताया गया है। यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक का है। हालांकि वोटर टर्न आउट एप्प ने इस आंकड़े को भी अपडेट कर दिया है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ के सातों लोकसभा में कुल 67.33% मतदान हुआ है। इसके मुताबिक लोकसभावार मतदान का आंकड़ा इस प्रकार है :


बिलासपुर लोकसभा – 60.05 %
दुर्ग लोकसभा – 67.91 %
जांजगीर चम्पा लोकसभा – 63.08 %
कोरबा लोकसभा – 71.19 %
रायगढ़ लोकसभा – 77.02 %
रायपुर लोकसभा – 61.25 %
सरगुजा लोकसभा – 74.59 %

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी लोकसभा क्षेत्रों में हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा कल दोपहर तक जारी किया जायेगा। फ़िलहाल CEO द्वारा जारी आंकड़ों पर डालिये एक नजर 




CG Lok Sabha Election : मतदान करने आये ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, मची खलबली

No comments Document Thumbnail

 CG Lok Sabha Election :  छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 13. 24 प्रतिशत मतदान हुआ। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों में भारी भीड़ है। रायगढ़ लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जशपुर के आरा मतदान केंद्र में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में मतदान करने कतार में लगे 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जशपुर की विधायक ने अस्पताल पहुंच कर घायल वोटरों से मुलाकात की। मतदान केंद्र में मधुमक्खियों के हमले से मतदाताओं में खलबली मच गई।


मतदान केन्द्रों में की गई पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था: जिले के सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं. पेट्रोलिंग की टीम तैनात है. गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. गर्मी को देखते हुए मंच बनाया गया है. जशपुर जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 878 है. 4366 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है. महिला मतदान दलों की संख्या 360 और दिव्यांग मतदान केंद्र के लिए मतदान दलों की संख्या 36 है. बीस प्रतिशत मतदान कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है. सेक्टर ऑफिसर 160 और माइक्रो आब्जर्वर 151 की भी ड्यूटी लगाई गई है.

878 मतदान केन्द्र में वोटिंग जारी: जशपुर जिले में 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जशपुर विधानसभा 325,कुनकुरी विधानसभा 278, पत्थलगांव में 275 मतदान केंद्र हैं. प्रत्येक बूथ में 4 कर्मचारियों का दल है. संगवारी मतदान केंद्र तीनों विधानसभा के लिए 10-10, युवा मतदान केंद्र 5-5, महिला पुरुष मतदान केंद्र 10 -10, आदर्श मतदान केंद्र 5-5, दिव्यांग मतदान केंद्र 1-1 मतदान केंद्र बनाया गया है.इसके अलावा रिजर्व में भी मतदान दल हैं. जरूरत पडऩे पर उनका उपयोग किया जाएगा.

CG Lok Sabha Election : बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में आया पसमांदा मुस्लिम समाज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कांग्रेस की एक ही नीति रही है फूट डालो और राज करो। कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा ही अंतर रहा है। उसने वोट बैंक के चलते तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया है लेकिन मुसलमान के साथ भी न्याय नहीं किया। आज भी मुस्लिम समाज का एक बड़ा वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर है उनमें ही एक है पसमांदा मुस्लिम। यह समुदाय भारत के सामाजिक ताने-बाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसको बुनियादी सुविधाएं से भी वंचित रखा गया है।


रविवार को रायपुर में पसमांदा मुस्लिम समाज, रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में आगे आया।

कैलाशपुरी स्थित भाजपा कार्यालय तत्पर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पसमांदा मुस्लिम ने बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट देने की बात कही।

समाज के लोगों का कहना था कि कांग्रेस ने हमेशा से ही उनके साथ छल किया है जबकि भाजपा ने सही मायने में समाज का साथ दिया है। आज केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का फायदा पसमांदा मुस्लिम समाज को भी मिल रहा है। महतारी वंदन, उज्जवला गैस कनेक्शन , मुफ्त में राशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ, मुद्रा योजना के अंतर्गत ₹50000 तक का लोन सभी सरकारी योजनाओं का फायदा पसमांदा समाज को भी मिल रहा है इसीलिए समाज ने निर्णय लिया है कि वह समाज और राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देंगे और रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड मतों से जीता कर एक नया इतिहास बनाएंगे।

समाज के लोगों संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा पर काम करती है। भाजपा के लिए सभी नागरिक एक समान है कांग्रेस ने हमेशा से ही मुसलमानों को डरा कर वोट हासिल किए हैं अब वक्त आ गया है कि लोग कांग्रेस की चल को समझ गए हैं और भाजपा के साथ आ रहे हैं।

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल के साथ विधायक मोतीलाल साहू, 

भारतीय पसमांदा महिला मुस्लिम मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष नौरीन, प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हफीज,  महामंत्री फिरोज गांधी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नरगिस अख्तर, कोषाध्यक्ष मोहम्मद खान, शाइस्ता सिद्दीकी आसिफ कुरैशी, आयशा खान, सायरा समेत हजारों की संख्या में मुस्लिम उपस्थित रहे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज छत्तीसगढ़ दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित, यहां देखें शेड्यूल

No comments Document Thumbnail

CG Lok Sabha Election : आज भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर रहेंगे। भाजपा की ओर से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बस्तर और कांकेर लोकसभा के दौरे पर रहेंगे और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।


 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे और इसके बाद कांकेर रवाना होकर कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी भी आज छत्तोसगढ़ दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी आज जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बस्तर दौरे को लेकर बस्तर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Chhattisgarh : आचार संहिता के बाद प्रदेश में अब तक 25 करोड़ रुपए व 41 लाख की शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

 CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर होने जा रहे लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।


राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निगरानी के दौरान 28 मार्च तक 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि जब्त की गई हैं।

इस दौरान 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपए है। सघन जाँच अभियान के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपए कीमत के 784 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 94 लाख रुपए कीमत के 23 किलोग्राम कीमती आभूषण भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 16 लाख 96 हजार रुपए कीमत की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.