Media24Media.com: CG ACCIDENT

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label CG ACCIDENT. Show all posts
Showing posts with label CG ACCIDENT. Show all posts

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद, महिला और 4 माह के बच्चे की मौत

No comments Document Thumbnail

 CG Accident News:  रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर परिवार को रौंद दिया है. हादसे में बाइक सवार महिला और 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर घटी है.


जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर निवासी परिवार बुधवार को बाइक से बेमेतरा की ओर जा रहा था. तभी बाइक जैसे ही तरपोंगी के पास पहुंची एक तेज रफ्तार हौंडा क्रेटा कार ने वाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार महिला और उसके 4 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही बाइक चालक घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक आरोपी कुछ दूर तक कार लेकर भाग गया. इसके बाद वह पुलिस के पकड़े जाने के डर से कार को एक जगह छोड़कर भाग गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की पतासाजी कर रही है.


CG Accident : दो डंफरो की आपस में भिड़ंत, केबिन काटकर ड्राइवरों को निकाला

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र स्थित भितघरा गांव के पास दो डंफर की भीषण टक्कर हुई है। इस घटना में दोनों डंफर के ड्राइवर अपने केबिन में फंसे गए। बताया जा रहा है कि बगीचा चरईडांड़ के निर्माणाधीन मार्ग पर धूल के गुबार में दोनों डंफर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।


 जिसमें दोनों के ड्राइवर घायल अवस्था में केबिन में ही फंस गए। हादसे के कारण स्टेट हाइवे पिछले दो घंटे जाम रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही दुर्घटना स्थल पर कटर मशीन और क्रेन पहुंची। जहां केबिन में फंसे ड्राइवरों को केबिन काट कर निकाला।


CG Accident : रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

 CG Accident : लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोड़ा चारभांटा मोड़ के पास पलट गई. एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों के उचित इलाज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार हॉस्पिटल में मौजूद हैं.


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोड़ा चारभांटा मोड़ के पास बस पलट गई . एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों के उचित इलाज के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार हॉस्पिटल में मौजूद हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष सिल्लू चौधरी सहित स्थानीय नागरिक सहायता के लिए मौके पर मौजूद हैं.


डोंगरगढ़ से कार में लौट रहा था परिवार, ट्रक की चपेट में आने से 3 की मौत

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव: जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहाँ मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से अपनी नई कार की पूजा कराकर वापस लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकरा गई. कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 लोगों का राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक डौंडी विकासखण्ड के गीधाली गांव निवासी साहू परिवार के लोगों ने नई कार (स्विफ्ट डिजायर) खरीदी थी. जिसकी पूजा कराने मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ले गए थे.


मंदिर से पूजा अर्चना कर परिवार के 6 लोग गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव गिधाली लौट रहे थे. इस बीच रास्ते में गांव से पहले डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव में कार ट्रक की चपेट में आ गई. जिसके चलते कार सवार चम्पा लाल साहू- पिता रामजी साहू, और उनकी माता अहिल्याबाई- पति रामजी साहू, चम्पालाल की पुत्री खुशबू साहू की मौत घटना स्थल पर हो गई.

वहीं तीन लोग चम्पालाल की पत्नी यमुना साहू, पिता रामजी साहू और भतीजा इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. घटना के बाद से ही गांव में शोक की लहर है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.