Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Budget 2024 Nirmala Sitharaman. Show all posts
Showing posts with label Budget 2024 Nirmala Sitharaman. Show all posts

वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट, जानें कौन-कौन सी घोषणाएं हुईं

No comments Document Thumbnail

 Budget 2024 Nirmala Sitharaman : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश कर दिया है। अंतरिम बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने रेलवे से लेकर अन्य सेक्टर में प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने अपना विजन रखा। स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लखपति दीदी योजना को विस्तारित किया जाएग। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज योजना जारी रहेगी।


हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जून-जुलाई में फुल बजट पेश करेगी। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट होगा। सीतारमण के नाम संसदीय इतिहास का सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड भी है। आम बजट 2021 में उनकी स्पीच 2 घंटे 40 मिनट में खत्म हुई थी। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दिवंगत अरुण जेटली के नाम था।

  • 3 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 प्रतिशत अधिक खर्च किया जाएगा।
  • रक्षा खर्च 11.1 फीसदी बढ़ाया गया है।
  • यह GDP का 3.4% होगा।
  • राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है।
  • हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
  • 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलेंगे।
  • अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
  • 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे।
  • डिफेंस के लिए 6.2 लाख करोड़ का बजट रखा गया है।
  • 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है।
  • 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ से 86 हजार करोड़ का बजट किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी। इसके लिए टीकाकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इसके लिए कमेटी गठित करेंगे। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। फसलों पर NANO डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा। दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। 1361 मंडियों को eName से जोड़ा जाएगा। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.