Media24Media.com: Boat accident in Nigeria

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Boat accident in Nigeria. Show all posts
Showing posts with label Boat accident in Nigeria. Show all posts

नदी में नाव पलटने से 26 लोगों की मौत, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

No comments Document Thumbnail

नाइजीरिया के सोकोतो राज्य में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां नदी में नाव पलटने से 26 लोगों की मौत गई। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम को गिदान-मगना गांव में ये हादसा हुआ। अब तक 26 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जो नाव पर बैठकर नदी पार कर रही थी। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं।  

बता दें कि 10 अक्टूबर 2021 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां यात्रियों से भरी नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोग डूब गए थे। उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया था कि 51 से ज्यादा शवों को निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया था कि इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचे हैं। इससे पहले  डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा भी कांगो नदी में ही हुआ। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। 

मंत्री स्टीव मबिकायी ने दी थी जानकारी

देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे। उन्होंने बताया था कि ये हादसा देश के माई-नोमडबे  प्रांत में हुआ। नाव एक दिन पहले किनहासा प्रांत से मबनडाका के लिए रवाना हुई थी। माई-नोमडबे प्रांत के लोंगगोला इकोती गांव के पास पहुंचने पर ये नाव डूब गई। मंत्री ने बताया कि नाव के डूबने की असल वजह क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना था। इस पर अधिक भार भी लोड किया गया था, जो हादसे की वजह बनी। 

लगातार हो रहे हादसे

इससे पहले भी कांगो में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। जनवरी में भी नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोगों का कुछ पता नहीं चला था। जानकारी के मुताबिक ये हादसा क्षमता से ज्यादा यात्रियों के बैठने की वजह से हुआ था।

बिहार में भी नाव पलटने से हुआ था हादसा

बता दें कि भारत के बिहार राज्य में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 22 से ज्यादा लोग डूब गए थे। घटना मोतिहारी में हुआ था, जहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए थे। जानकारी के मुताबिक छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी और उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए थे, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में पलट गई और सभी लोग नदी की तेज बहाव में बह गए। लोगों ने बताया कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से ये हादसा हुआ था।

2021 के जुलाई महीने में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

नाव पर सवार सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए नदी में बैठकर सरेह की ओर जा रहे थे और इसी दौरान नाव पलट गई और ये हादसा हो गया। बता दें कि 2021 के जुलाई महीने में भी डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर 12 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला था। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.