Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Blast on warship. Show all posts
Showing posts with label Blast on warship. Show all posts

भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर धमाका, 3 जवान शहीद, 11 घायल

No comments Document Thumbnail

मुंबई में भारतीय नौसेना डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत INS रणवीर में धमाका हो गया है, जिसमें नौसेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि जहाज पर तैनात 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद आग पर काबू पा लिया गया था, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

भारतीय नौसेना के अधिकारी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट में नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई। हालांकि हादसे के बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। वहीं शहीद हुए नौसेना कर्मियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

बता दें कि INS रणवीर को 28 अक्टूबर 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। पांच पाजपूत श्रेणी के विध्वसंकों मे से ये चौथा है, जिसे 310 नाविकों का एक दल संचालित करता है। ये हथियारों और सेंसर से लैस है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल हैं। इसके अलावा इसमें मिसाइल रोधी बंदूके और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर भी हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर 2021 को भारतीय नौसेना के INS रणविजय में आग लगने की घटना सामने आई थी। उस घटना में चार लोग घायल हो गए थे। INS रणवीर पर हुए विस्फोट के बाद मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.