Media24Media.com: Bhupesh Sarkar

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Bhupesh Sarkar. Show all posts
Showing posts with label Bhupesh Sarkar. Show all posts

भूपेश सरकार ने उठाया नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामानुजगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों बच्चियों का इलाज देश के जिस अस्पताल में भी होगा, राज्य शासन उनका पूरा खर्चा वहन करेगी। दिल्ली या चेन्नई जहां जरूरत होगी भेजेंगे। अस्पताल के स्टॉफ के साथ बच्चियों और मां को भेजा जाएगा। कल आरागाही गांव के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मां अनति देवी के संग दो नेत्रहीन बेटियां आई थी।  मुख्यमंत्री ने कल भेंट मुलाकात में रो रही अनति देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

बता दें कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर राइड कराने की भी घोषणा की थी। साथ ही गोबर खरीदी के बाद अब गौ मूत्र की खरीदी शुरू करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ मूत्र से दवाईयां बनाई जाएगी, इससे महिलाओं और ग्रामीणों को आय का एक और जरिया मिलेगा। जिले के टॉपर प्रदेश के टॉप टेन छात्रों के साथ हेलीकॉप्टर में घूमेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर राइड कराएंगे, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हों और उनके सपनों को उड़ान मिले। दसवी-बारहवी के प्रदेश और जिला टॉपर्स को मुख्यमंत्री टॉपर्स चॉपर राइड से अनूठी अभिप्रेरणा मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 मई को मैंने सामरी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान तीन आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण किया। इन स्कूलों में विद्यार्थियों से बात करके मुझे लगा कि छात्रों में बहुत प्रतिभा है आवश्यकता है तो सिर्फ उन्हें मजबूत प्रेरणा देने की। बहुत जल्दी दसवी और बारहवीं कक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे छात्रों को कोई अनूठी प्रेरणा मिलेगी, कोई अनूठा प्रतिफल निर्धारित होगा तो उनमें सफलता अर्जित करने की अभिप्रेरणा का स्तर और भी बढ़ जाएगा।

भूपेश सरकार कराएगी हेलीकॉप्टर राइड

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने जब हेलीकॉप्टर से लैंड किया तो देखा, बहुत से बच्चे और परिपक्व उम्र के लोग भी हेलीकॉप्टर को देखकर बहुत उत्साहित और कौतुहल में थे। उनकी आंखों की चमक बता रही थी कि उनमें हेलीकॉप्टर के प्रति कितना आकर्षण है। इसलिये मैने यह निर्णय लिया है कि कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रदेश के टॉप टेन छात्रों के साथ साथ जिले के दसवी और बारहवी के टॉपर छात्रों को रायपुर आमंत्रित करके उनका सम्मान किया जाए और उन्हें हेलीकॉप्टर की राइड कराई जाए।

'आसमान में भी ऊंची उड़ान भरने की आकांक्षा'

हवाई यात्रा करना एक ऐसी इच्छा है, जो छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढों तक में विद्यमान रहती है। मुझे विश्वास है कि हेलीकॉप्टर राइड करने से बच्चों के मन में जीवन के आसमान में भी ऊंची उड़ान भरने की आकांक्षा जागेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिमा को और भी प्रखर बनाएंगे।

अब गोमूत्र भी खरीदेगी भूपेश सरकार, CM ने दिए कमेटी गठित करने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी के बाद अब गौमूत्र की खरीदी के संबंध में राज्य सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गौमूत्र की खरीदी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने गौमूत्र खरीदी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश दिए। इस कमेटी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस कमेटी के गठन के बाद 15 दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह टेक्निकल कमेटी गौमूत्र के संग्रहण, गौमूत्र की गुणवत्ता की टेस्टिंग, गौमूत्र से तैयार किए जाने वाले उत्पादों के बारे में अपनी अनुशंसा देगी।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में विकसित किए जाने वाले महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना के लिए विभिन्न जिलों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल और उनसे तैयार किए जाने वाले उत्पादों के लिए पोटेंशियल मैपिंग का काम 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बता दें कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थानीय खाद्य उत्पादों और लघु वनोपजों के मूल्य संवर्धन के लिए प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना की जानी है। इसके लिए राज्य सरकार के साल 2022-23 के बजट में 600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जरूरी अधोसंरचना, बिजली, पानी और प्रसंस्करण इकाईयों की सुविधाएं विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि हर विकासखंड में चार-चार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इसमें स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की उपलब्धता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले में जहां महुआ, इमली, तिखुर के साथ विभिन्न लघु वनोपजें होती है, वहां इनके प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जाएं। इसी तरह कोरबा से सरगुजा तक के गौठानों में वनौषधियों के प्रसंस्करण के लिए, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बस्तर में कोसे का काम होता है, यहां कोसे के कपड़े तैयार करने की इकाईयां स्थापित की जाएं। मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्कों में बिजली, पानी और वर्किंग स्पेस विकसित करने, इन पार्कों में महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग हॉल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। 

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ उनकी मार्केटिंग की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मांग के अनुसार उत्पाद तैयार किए जाने चाहिए, ताकि उत्पादों की खपत आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री बघेल ने गौठानों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कहा कि अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करें और उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने वर्मी कम्पोस्ट से होने वाले लाभों की जानकारी देने के लिए गांवों में वॉल राईटिंग कराने और हैण्डबिल वितरित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गौठानों में तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए शहरों में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौ-मूत्र से बॉयो फर्टिलाईजर बनाए जाने की तैयारी

बैठक में बताया गया कि गौ-मूत्र से बॉयो फर्टिलाईजर और बॉयो इनसेक्टिसाइडस तैयार किए जाते हैं गौ-मूत्र में यूरिया सहित अनेक मिनिरल और इंजाइम्स भी होते हैं। फर्टिजलाईजर के रूप में गौ-मूत्र का उपयोग करने से सूक्ष्म पोषक तत्व नाईट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश का अवशोषण बढ़ता है। पौधों की ऊंचाई और जड़ में अच्छी वृद्धि होती है, मिट्टी में लाभकारी जीवाणु बढ़ते हैं और गौ-मूत्र में पाये जाने वाला यूरिया बहुत से कीटों और बीमारियों को नियंत्रित करता है। बैठक में यह भी बताया कि प्रदेश में गौ-वंशीय और भैस वंशीय पशुओं की संख्या 111 लाख से अधिक है। प्रति पशु औसतन प्रतिदिन 7 लीटर गौ-मूत्र विसर्जित करना है। बैठक में उपस्थित कृषक प्रतिनिधि श्री रोहित साहू, ग्राम अचानकपुर, विकासखंड पाटन, श्री गोवर्धन साहू, श्रीराम गौशाला आन्दु, बेमेतरा, श्री तिलक साव, महासमुंद ने गौ-मूत्र के उपयोग के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. एन.पी. दक्षिणकर, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक पशुधन  चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी विभाग माथेश्वरन व्ही., मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया, सहित अनेक कृषक प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस तीज-त्यौहार पर आंगनबाड़ी की बहनें मांग रही हैं भूपेश सरकार से ऐसा अनूठा उपहार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर के गुढ़ियारी चौक में स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका 9 सितम्बर को रायपुर स्थित बुढ़ातालाब में एक दिवसीय हड़ताल करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार को वादा याद दिलाएगी। इस आंदोलन में पूरे प्रदेश भर से तिजहारिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपवास हालत में ही आंदोलन करेंगी। और भूपेश बघेल सरकार से अनूठे अंदाज में उपहार मांगेंगी। 


जुझारु संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा रात्रे ने बताया कि 5 मार्च 2018 से 22 अप्रैल 2018 पचास दिन के  हड़ताल में  ईदगाह भाठा रायपुर में भाजपा सरकार के समय जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया था। तब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंडाल पर पहुंच कर वादा किया थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हड़ताल अवधि का मानदेय उनकी सरकार द्वारा दिया जाएगा। साथ छत्तीसगढ़ की सरकार से हमारी मांग है कि आंगनबाड़ी में पर्यवेक्षक भर्ती की जाय और आयु सीमा में छूट दी जाय।

जो वादा किया है, निभाना पड़ेगा 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था। पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जायेगा।  कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूरे ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ले रही है। सत्ता में आते ही कांग्रेस की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया गया वादा भुला दिया है। 

कैसे चला रहीं हैं अपना घर 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बयान में कहा है कि एक तरफ तो छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ में महिलाओं का सम्मान करने की बात करते हुए उन्हें तीजा त्यौहार के लिए छुट्टी दे रही है। लेकिन सरकार ये भुल जा रही है कि साढ़े  छःहजार और बत्तीस सौ में आज महिलाएं अपने घर को कैसे चला रही है ?इस दिशा में सरकार की कोई सोच नजर नहीं आ रही है।

कोरोना काल में निभाई अहम भूमिका 

वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाओं द्वारा जान जोखिम में डालकर लगातार काम करते रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एक  कदम आगे बढ़कर  फ़लीभूत कर रही है। बावजूद सरकार  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया गया वादा नहीं निभा रहे हैं।  प्रदेश भर के जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों ने यह फैसला लिया है कि 9 सितम्बर तीजा त्यौहार के दिन, तिजहारिन बहने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं रायपुर के बूढ़ाताल में वादा निभाओ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रही है। 

आंगनबाड़ी की बहनों ने प्रदेश सरकार से किया आग्रह 

छत्तीसगढ़ जुझारू आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगे कहा है कि 9 सितम्बर को आंदोलन के बाद भी छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किये गये वादे नहीं निभाते हैं तो पूरे प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं चरणबद्ध आंदोलन तक  करते रहेंगी, जब तक चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादे सरकार पूरा नहीं कर लेती। प्रदेश भर से बैठक में पहुंची आंगनबाड़ी की बहनों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि 9 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उपहार स्वरूप उनकी मांगे पूरी कर उन्हें तीज त्यौहार की भेंट दे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.