Media24Media.com: Bhupesh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Bhupesh. Show all posts
Showing posts with label Bhupesh. Show all posts

दस जुलाई को होगा निषाद समाज का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ निषाद समाज नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई 2022 को इंडोर स्टेडियम रायपुर में होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य आतिथि  नवनिर्वाचित प्रदेश उप संगठन सचिव नंद कुमार निषाद सरपंच डूमरपाली ने बताया कि 10 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ निषाद समाज नव निर्वाचित प्रांतीय संगठन के सपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  छ. ग. शासन होंगे। अतिविशेष अतिथि माननीय रविंद्र चौबे  कृषि एवं मछली पालन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम होंगे. अध्यक्षता मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद, विशिष्ट अतिथि सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधायक कसडोल, एवं अतिथि  आनंद निषाद पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, नेहरू राम निषाद पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहेंगे.



कार्यक्रम में निषाद समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष  कुंवर सिंग निषाद संसदीय सचिव विधायक गुंडरदेही ने प्रदेश भर के निषाद समाज जिला, ब्लाक, क्षेत्रीय समिति तथा सभी समाजिक पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठ, प्रदेश, जिला, ब्लाक, परिक्षेत्र के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी एवम समाज के आम जनता को कार्यक्रम में आने व लोगो को लाने उपस्थित करवाने की अपील की है. प्रदेश उप संगठन सचिव नंद कुमार निषाद ने बताया कार्यक्रम 1:15 बजे आमंत्रित अतिथियों द्वारा आराध्य देव भगवान राम जानकी  गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना, 1:30 बजे समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान, 2:00 बजे अतिथियों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण, 2:30 बजे अतिथियों द्वारा समाज को आशीर्वचन संबोधन 3:00 बजे समाजिक पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन किया जाना है.

कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के दौर में जिस तरह से छत्तीसगढ़ ने जंग लड़ी है वैसे शायद ही देश के किसी और राज्य में काम हुआ हो. मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण में लोगों की जान बचाने के लिए जूझ रहे उन डाक्टरों को भी नमन किया जिन्होंने खुद अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में उपस्थित डॉक्टर्स और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे. 

मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का भी जिक्र किया.बघेल ने कहा राजनीति के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ बिधान चंद्र राय खुद को चिकित्सक कहलाना ही पसंद करते थे. 

डॉक्टर को मिला है भगवान का दर्जा, इनकी मुस्कुराहट से ही आधी बीमारी दूर हो जाती है : सीएम

सीएम ने डॉक्टर्स के बारे में कहा कि इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है और डॉक्टर्स से बेहतर इंसानों की सेवा अन्य कोई भी नहीं कर सकता है. बघेल ने कहा कि डाक्टर अगर मरीज के सामने मुस्कुरा भर दें तो मरीज की आधी बीमारी वैसे ही ठीक हो जाती है और डाक्टर्स का व्यवहार ही मरीजों की कई बीमारियों का इलाज है. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 चिकित्सकों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए 9 सामाजिक संस्थानों को भी सम्मानित किया. इस मौके पर आईएमए की तरफ से डॉ ए आर भल्ला, डॉ ललित शाह, डॉ विनय माखीजा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया.

कार्यक्रम की शुरूआत में आईएमए के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने राजकीय गमछे से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में डॉ अनिल जैन ने डॉ बिधान चंद्र राय की जीवनी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया जबकि आभार ज्ञापन आईएमए के सचिव डॉ दिग्विजय सिंह ने किया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए के हास्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को चिकित्सकों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही ये भी कहा कि भूपेश बघेल चिकित्सकों के सच्चे मित्र एवं सहयोगी हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा एवं प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन के संचालक डॉ विनय जायसवाल उपस्थित थे.

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: अब छत्तीसगढ़ में रहने वाले माता-पिता के दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले बच्चे भी होंगे स्थानीय निवासी

No comments Document Thumbnail

राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 'स्थानीय निवासियों' की परिभाषा निर्धारण के संबंध में सामान्य प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देश में संशोधन करते हुए नई शर्त जोड़ी है। जिसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों के विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे आवेदक या जिन्होंने राज्य के बाहर शिक्षा प्राप्त की हो। अगर उनके माता-पिता छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं तो, उन्हें भी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता होगी। 


बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितंबर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था। इसके परिपालन में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय नवा रायपुर से इस संबंध में शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्षों, समस्त संभागायुक्तों, समस्त कलेक्टरों, जिला पंचायत के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि नई शर्त के साथ संदर्भित परिपत्र की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

राज्य शासन के ध्यान में यह आया है कि ऐसे आवेदकों को, जो छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या प्राप्त किए हैं, छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। ऐसे आवेदकों को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई न हो इसके लिए ‘स्थानीय निवासियों’ की परिभाषा के संबंध में सामान्य प्रशासन द्वारा 17 जून 2003 को जारी संदर्भित परिपत्र में जारी निर्देशों में संशोधन करते हुए नई शर्त जोड़ी गई है। जिसके अनुसार ऐसे आवेदक जिनके माता-पिता छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं, छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर अन्य राज्यों के विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, प्राप्त किए हैं, उन्हें भी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.