Media24Media.com: Baghpat Badot Chat war

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Baghpat Badot Chat war. Show all posts
Showing posts with label Baghpat Badot Chat war. Show all posts

Baghpat Chat shopkeeper Fight- आखिर क्या हुआ ऐसा कि एक चाट के कारण इतने लोग पहुंच गए जेल, देखिए वीडियो

No comments Document Thumbnail

स्ट्रीट फ़ूड अक्सर लोगों की कमजोरी होते है। लोग महंगे रेस्ट्रोरेंट से ज्यादा सड़को के चाट और गुपचुप के शौकीन होते है। लेकिन ये शौक तब महंगा पड़ जाता है जब इसके कारण कोई बड़ा बवाल हो जाए। कल से up के बागपत शहर (Baghpat Chat shopkeeper Fight) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे 2 चाट बेचने वाले लोग आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे है। आइए जानते है क्या था पूरा मामला






https://twitter.com/ANINewsUP/status/1363834067611869184?s=20




यह मामला पेश आया, यूपी के बागपत जिले के बड़ौत (Baghpat Chat shopkeeper Fight) इलाके में. यहां बड़ौत की बाजार में दो चाट वालों की अगल-बगल दुकाने हैं. दोनों दुकानदार ग्राहकों की भीड़ को अपनी ओर खींचने के लिए सारे जतन करते हैं. सोमवार दोपहर को ऐसा ही हुआ, जब एक ग्राहक एक चाटवाले की तरफ बढ़ा तो ग्राहक देख दूसरे चाटवाले की आंखें चमकीं. उसने दूसरे दुकानदार पर तंज कसते हुए ग्राहक को अपनी दुकान पर खींच लिया.





बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें : देरी से कोरोना जांच के कारण मौतों की बढ़ रही संख्या





फिर क्या था, दोनों दुकानदारों में बहस शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई. फिर भरे बाजार में दोनों पक्षों से लाठियां चलने लगीं. कभी कोई मार खाता और फिर लाठी छीनकर दूसरे पर बरसाने लगता. तमाम तमाशबीन इस मारपीट का लुत्फ उठाने के साथ वीडियो बनाते देखे गए. लेकिन मारपीट पर उतारू युवक एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं थी. तभी किसी ने पुलिस (Baghpat Police) को सूचना दी और मारपीट में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.