Media24Media.com: BJP सांसद पर हमला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label BJP सांसद पर हमला. Show all posts
Showing posts with label BJP सांसद पर हमला. Show all posts

BJP सांसद पर हमला, पूर्व कांग्रेस सांसद समेत 77 के खिलाफ FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

UP के प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर विकासखंड सभागार में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान BJP सांसद संगम लाल गुप्ता पर भी हमला हुआ। हालांकि पुलिस ने उन्हें बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद नाराज सांसद ने अपने समर्थकों के साथ प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर कई घंटों तक जाम लगाया। वहीं इसे लेकर शनिवार देर रात मामला दर्ज किया गया। 


जानकारी के मुताबिक लालगंज पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा समेत 77 पर हत्या की कोशिश, दंगा और जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला काम की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के साथ भी हाथापाई की गई। 

#WATCH | Pratapgarh: A clash broke out b/w supporters of Congress leader Pramod Tiwari & BJP MP Sangam Lal Gupta at 'Garib Kalyan Mela' in Sangipur where both leaders were present. MP & his supporters were allegedly chased & beaten by Tiwari's supporters

(Note: Abusive language) pic.twitter.com/Ra9e1HrxqH

— ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2021 

इस अफरातफरी में विधायक आराधना मिश्रा का मोबाइल गायब हो गया। इस मारपीट में भाजपा और कांग्रेस के कई समर्थकों को चोटें आईं है। जानकारी के मुताबिक गरीब कल्याण मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह देर से पहुंचे। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मेला स्थल पर पहुंचे और चंद मिनट बाद भाजपा सांसद भी पहुंचे, जिससे कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तनाव फैल गया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर किया हमला

तीखी नोकझोंक के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोगों ने उनके वाहन का पीछा किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे के बाद कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। भारी बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में सांसद संगम लाल गुप्ता की शिकायत पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी और विधायक आराधना मिश्रा, संगीपुर के प्रखंड प्रमुख बबलू सिंह समेत 77 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं सांसद ने अपने साथ मारपीट के अलावा एक इंस्पेक्टर को भी पीटे जाने का आरोप लगाया है।

27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज

लालगंज थाना प्रभारी कमलेश कुमार पाल ने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट मामले में प्रमोद तिवारी ,आराधना मिश्रा समेत 27 लोगों पर नामजद FIR दर्ज किया गया है। वहीं 50 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। इस मारपीट में BJP सांसद संगम लाल के कपड़े तक फाड़ दिए गए थे। गाड़ियों में भी तोड़ फोड़ हुई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.