Media24Media.com: BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, रैली में उमड़ा कार्यकर्तों का सैलाब

No comments Document Thumbnail

 Raipur Lok Sabha Election : कैबिनेट मंत्री व भाजपा के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार अपने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जनता से मैंने आह्वान किया है कि, जिस तरह से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोट से जिताया है। बृजमोहन ने पहले अपने पिता और परिवार के वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लिया और शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि कितने वोटो से चुनाव जितना है इसका टारगेट जनता तय करेगी। जनता से मैंने आह्वान किया है कि, जिस तरह से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोट से जिताया है। वैसे ही रिकॉर्ड वोटो से लोकसभा में भी जिताये।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री टांकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, बस्तर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत हज़ारों की संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

विजय बघेल ने भी भरा नामांकन
वहीं दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने भी आज अपना नामांकन पत्र जमा किया है। वे अधिवक्ता शौरभ चौबे के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचे। जहां अपने पांचों प्रस्तावकों दीपक ताराचंद साहू, विजय साहू, पोषण वर्मा, सौरभ बघेल और शारदा गुप्ता के साथ निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा चौधरी के पास अपना नामांकन जमा किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.