Media24Media.com: BJP का आंदोलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label BJP का आंदोलन. Show all posts
Showing posts with label BJP का आंदोलन. Show all posts

विधानसभा घेराव - PM आवास योजना के मामले में BJP का आंदोलन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अनोखे प्रदर्शन की रणनीति बीजेपी ने बनाई है। इसके तहत पीएम आवास को लेकर किये जा रहे घेराव का असर विधानसभा परिसर से लेकर विधानसभा के बहार ग्राम पिरदा तक नज़र आ रहा है। विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पिरदा गांव में जुट गए हैं भाजपा कार्यकर्ता। विधानसभा के अंदर भाजपा विधायकों ने बनाई अपनी अलग रणनीति गेट में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन की तैयारी की गई है।



विधानसभा में पीएम आवास के तहत अधूरे मकान का मुद्दा सदन में गरमा गया। धर्मलाल कौशिक, शिव रत्न रजनीश सिंह, रंजना साहू और बांधी ने चर्चा की उठाई मांग। बीजेपी नेताओं ने कहा कि 2011 की सर्वे सूची के तहत मकान का होना है निर्माण। मकानों के अधूरे रहने की वजह राज्यांश ना देना मुख्य कारण है। मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव की चर्चा की मांग पर हंगामा होने लगा। विषय को स्वीकार कर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी रहा । विपक्षी सदस्यों ने शुरू की नारेबाजी। हंगामे की वजह से कार्यवाही 5 मिनट के लिये स्थगित कर दी गई थी।

विधानसभा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक का आवागमन रात 8 बजे तक बंद रहेगा। एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव का आंदोलन होगा, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक हितग्राही शामिल होंगे, जो अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। पिरदा चौक में घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सभा का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे, विजय बघेल, सहित सभी विधायक करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.