Media24Media.com: BIRGAON CHUNAV

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label BIRGAON CHUNAV. Show all posts
Showing posts with label BIRGAON CHUNAV. Show all posts

बीरगांव नगर निगम चुनाव के 40 वार्डों में 13 वार्ड आरक्षित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीरगांव नगर निगम (Nagar Nigam Election)के 40 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई है। जारी आरक्षण के मुताबिक महिलाओं के लिए कुल 40 वार्डों में से एक तिहाई यानी 13 वार्ड आरक्षित किए गए है। जिसमें 2 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 और अनारक्षित 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।





आरक्षण तय होते ही दावेदारी शुरू हो गई। पार्षद पद के लिए दावेदार आरक्षण सूची के आधार पर चुनाव(Nagar Nigam Election) लड़ सकेंगे। सभी वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारित किए गए हैं। बीरगांव में 40 वार्डों के लिए मतदान किया जना है। वर्तमान पंचवर्षीय से नगर निगम महापौर की सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। अब अगला चुनाव में बदली हुई प्रक्रिया के तहत ही पार्षदों के द्वारा महापौर चुना जाना है।





छत्तीसगढ़ राज्य बजट में हो सकता है कुछ नया, चाइल्ड बजट पर भी फोकस





ये हैं दावेदार
कांग्रेस से वर्तमान सभापति योगेंद सोलंकी का नाम महापौर से लिए आगे चल रहा था। लेकिन उनके वार्ड क्रमांक 11 को महिला अरक्षण मिलने के बाद अब वो वार्ड क्रमांक 12 से दावेदारी कर सकते हैं। दूसरे नंबर पर विधायक प्रतिनिधि इकराम अहमद की दावेदारी मानी जा रही है। ये वार्ड 28 जो अनारक्षित है उससे चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसी तरह ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल देवांगन वार्ड 25 से दावेदार हैं। 32 नंबर वार्ड महिला होने के बाद अब ३६ नंबर से चुनाव लडऩे के लिए राजराम देवांगन तैयारी कर रहे हैं इनकी भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। दूसरी भाजपा में खुद वर्तमान महापौर अंबिका यदु सात नंबर वार्ड से, होरीलाल देवांगन वार्ड क्रमांक 25 व जब्बार डगली वार्ड क्रमांक 29 के भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। इन सभी की दावेदारी महापौर पद के लिए मानी जा सकती है।





भाजपा-कांग्रेस दोनों मजबूत
बीरगांव नगर निगम रायपुर ग्रामीण विधानसभा इलाके में आता है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा बीरगांव नगर निगम रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। जिसपर बीजेपी का काबिज है। सुनील कुमार सोनी ने इस सीट पर जीत दर्ज हासिंल कर चुके हैं। इसके अलावा जोगी कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी निगम चुनाव में दावेदारी पेश करेंगे।





जून में हो सकता है चुनाव
निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक बिरगांव नगर निगम चुनाव समेत अन्य निकायों में जून में चुनाव हो सकते हैं। चुनाव के नामावली तैयार करने का कार्य 25 जनवरी से शुरु हो चुका है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, दावा और आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य 1 मार्च को और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को किया जाएगा।





सात अनारक्षित महिला
महिला अनुसूचित जाति





महिला अनुसूचित जनजाति
अनारक्षि





आरक्षण की सूची





वार्ड नंबर 1 सामान्य महिला





वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड नंबर 3 ओबीसी





वार्ड नंबर 4 ओबीसी महिला
वार्ड नंबर 5 सामान्य





वार्ड नंबर 6 सामान्य महिला
वार्ड नंबर 7 - अनारक्षित - अनारक्षित





वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 9 सामान्य





वार्ड नंबर 10 अ.ज.जा. महिला
वार्ड नंबर 11 सामान्य महिला





वार्ड नंबर 12 सामान्य
वार्ड नंबर 13 ओबीसी





वार्ड नंबर 14 सामान्य
वार्ड नंबर 15 अनुसूचित जाति





वार्ड नंबर 16 सामान्य
वार्ड नंबर 17 सामान्य





वार्ड नंबर 18 सामान्य
वार्ड नंबर 19 सामान्य





वार्ड नंबर 20 सामान्य महिला
वार्ड नंबर 21 ओबीसी महिला





वार्ड नंबर 22 अनुसूचित जाति
वार्ड नंबर 23 सामान्य





वार्ड नंबर 24 सामान्य
वार्ड नंबर 25 ओबीसी





वार्ड नंबर 26 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 27 अनुसूचित जाति मुक्त





वार्ड नंबर 28 सामान्य
वार्ड नंबर 29 ओबीसी





वार्ड नंबर 30 ओबीसी
वार्ड नंबर 31 सामान्य





वार्ड नंबर 32 सामान्य
वार्ड नंबर 3३ सामान्य महिला





वार्ड नंबर 34 ओबीसी
वार्ड नंबर 35 सामान्य





वार्ड नंबर 36 सामान्य
वार्ड नंबर 37 सामान्य महिला





वार्ड नंबर 38 सामान्य महिला
वार्ड नंबर 39 ओबीसी महिला





वार्ड नंबर 40 ओबीसी


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.