Media24Media.com: Asia Cup Final 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Asia Cup Final 2023. Show all posts
Showing posts with label Asia Cup Final 2023. Show all posts

Asia Cup Final 2023 : एशिया कप के फाइनल में कल कोलंबो में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा

No comments Document Thumbnail

Asia Cup Final 2023 : एशिया कप क्रिकेट के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में कल बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जीत के लिए 266 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम पचासवें ओवर में दो सौ उनसठ रन पर सिमट गई।


भारत और श्रीलंका पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। खिताबी मुकाबला कल कोलम्‍बो में ही खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दिन में तीन बजे से शुरू होगा।

बता दें कि श्रीलंका ने सुपर 4 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया हो तो वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम ने सुपर 4 में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है. हालांकि अपने आखिरी सुपर 4 मैच में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.

अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से एक बार फिर होगा. श्रीलंका को इस बार हराना यकीनन भारत के लिए मुश्किल हो सकता है. बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान बारिश ने खूब खेल बिगाड़ा है. ऐसे में क्या फाइनल में भी बारिश की संभावनाएं हैं.

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 17 सितंबर (रविवार) को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान बारिश ने खूब खलल डाला है. ऐसे में अब रविवार को भी मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बता दें कि रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावनाएं 80 प्रतिशत तक है. AccuWeather के रिपोर्ट के अनुसार 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक भारी बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की गई है. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होना है.

फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

बता दें कि यदि 17 सितंबर को बारिश की संभावनाएं बनी रही तो मैच को अगले दिन खेला जाएगा. यानी फाइनल के लिए एक दिन का रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में क्या 18 सितंबर को भी बारिश हो सकती है . ये सवाल भी फैन्स के जेहन में है. बता दें कि 18 सितंबर को भी यानी रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश की संभावना 69% है. ऐसे में यदि 17 और 18 दिन बारिश हुई और मैच पूरा नहीं हो सका तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. वैसे, बता दें कि सुपर 4 में भी बारिश की संभावनाएं थी औऱ बारिश भी हुई लेकिन सभी मैच पूरे हुए थे. ऐसे में उम्मीद है कि भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच भी पूरा हो और हमें एक विजेता मिले.

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.