Media24Media.com: Asaduddin Owaisi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Asaduddin Owaisi. Show all posts
Showing posts with label Asaduddin Owaisi. Show all posts

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अब बोलने लगे राम हमारे : CM योगी

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘राम’ केवल नाम नहीं होते, वरन, आत्मगौरव की अनुभूति कराते हैं। ऐसे में, हर भारतीय को गौरव का बोध हो और आने वाली पीढ़ियों के समक्ष एक मानक प्रस्तुत हो सके, इसलिए इन नगरों का वास्तविक नाम दिया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि आज जब ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण हो रहा है तो यह प्रक्रिया भी चलनी चाहिए।





AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की राजनीति से जुड़े एक सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोकतंत्र है। यहां जनता सबको रास्ते पर ले आती है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग आज कह रहे हैं कि राम हमारे हैं। यानी हमारा आंदोलन सही था, हम सत्य के मार्ग पर हैं । बहुत जल्द ओवैसी जैसे लोग भी मानेंगे कि राष्ट्र के प्रति, हिंदुत्व के प्रति भारतीय जनता पार्टी की वैचारिकी ही सत्य है। जल्द ही वह भी हमारे नजरिये को सत्य मांगेंगे. ओवैसी जैसों को भी बोलना पड़ेगा कि भारतमाता के प्रति जो हमारी भावना है, वह सही है।





हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते





उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे अपराधियों से जुड़े सवाल पर सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि पुलिस या निर्दोष लोगों पर कोई गोली चलाएगा, तो हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते। एक समय था जब यूपी में पुलिस आगे भागती थी, अपराधी दौड़ाता था ।





छत्तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल…3 मकानों को किया ध्वस्त





आज वह रूप है कि पुलिस को देख अपराधी रुख बदलता है। फिर भी अगर कोई दुस्साहस करता है, तो फिर जोरदार भिड़ंत भी होती है। जो लोग अपराध और अपराधियों के हिमायती हैं, जिनके निहित स्वार्थ हैं, वही कभी फेक न्यूज कभी फर्जी मुठभेड़ का राग अलापते हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई चीज फेक नहीं है सब ट्रांसपैरेंट है ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.