Media24Media.com: Abhinandan Varthaman

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Abhinandan Varthaman. Show all posts
Showing posts with label Abhinandan Varthaman. Show all posts

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को मिला 'वीर चक्र', इन जवानों को भी किया गया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। इसके बाद वे 3 दिनों तक पाकिस्तान के कब्जे में रहे थे। अभिनंदन वर्धमान को 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान की वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने के लिए सम्मानित किया गया है।  

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसके बाद बढ़े तनाव के कारण पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की थी। भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हिमाकत का करारा जवाब दिया था।

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 विमान को गिरा दिया था, लेकिन उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था और इजेक्ट करने के बाद वह POK में पहुंच गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में भारत के दबाव में आकर पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल भारत को वापस सौंप दिया था।

जमीन पर गिरने के बाद विंग कमांडर को पता नहीं चला कि वे कहां हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें ये आभास हुआ कि वे पाकिस्तान में हैं तो उन्होंने अपने पास मौजूद दस्तावेज तालाब में फेंक दिए थे। बाकी बचे दस्तावेजों को चबाकर निगल गए थे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था, जिससे की देश के बारे में अहम जानकारी दुश्मनों को हाथ न लगे।

सैपर प्रकाश जाधव को 'कीर्ति चक्र' 

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कई जाबांजों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को मारने के लिए सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और मां को पुरस्कार सौंपा। नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया।

मेजर विभूति ढौंडियाल को 'शौर्य चक्र'

5 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.