Media24Media.com: ADM and SDM of Mahasamund removed

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ADM and SDM of Mahasamund removed. Show all posts
Showing posts with label ADM and SDM of Mahasamund removed. Show all posts

हटाए गए महासमुन्द के एडीएम और एसडीएम, एकतरफा रिलीव करने का आदेश जारी

No comments Document Thumbnail
आनंदराम पत्रकारश्री, महासमुन्द। महासमुन्द जिले में अतिवादी प्रशासनिक व्यवस्था के पर्याय बन चुके अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (ADM) और अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) को अंततः हटा दिया गया है। आज शाम जारी स्थानांतरण आदेश में (बिना योग्यता के, सीनियर अफसरों के होते हुए भी एडीएम बनकर बैठे) सुश्री नेहा कपूर और कथित राजनीतिक संरक्षण में एसडीएम बनकर अतिवादी कार्यवाही करने के लिए कुख्यात एसडीएम भागवत प्रसाद जायसवाल को महासमुन्द जिले से हटा दिया गया है। 
भागवत जायसवाल, एसडीएम-महासमुन्द

सूत्रों के अनुसार इन दोनों अधिकारियों की शिकायतें लगातार मिल रही थी। प्रेस क्लब महासमुन्द के मामले में भी कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर को भ्रमित करके इनके द्वारा नियम विरुद्ध जांच संस्थित कराई गई थी। समूचे मामले से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद इन दोनों अफसरों को जिले से हटाया गया है। 


नेताओं का था खुला संरक्षण


बताया गया है कि इन्हें सत्तारूढ़ दल के ही महासमुन्द के कुछ प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण हासिल था। इसके चलते आम आदमी के साथ ये लोग निरंतर ज्यादती कर रहे थे। जिला अधिवक्ता संघ के आंदोलन के बावजूद एसडीएम को नहीं हटाया गया। इसे लेकर बार एसोसिएशन महासमुन्द के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में भी गहरी नाराजगी थी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए दर्जनभर भूमि स्वामियों को बिना मुआवजा दिए भूअर्जन की नियम विरुद्ध कार्यवाही को लेकर भी एसडीएम और प्रभारी भूअर्जन अधिकारी जायसवाल की किरकिरी हो रही है। उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की अवज्ञा करते हुए प्रेस कार्यालय में की गई बलपूर्वक तोड़फोड़ की कार्यवाही पर भी जांच कार्यवाही संस्थित की जा चुकी है। जांच-कार्यवाही को प्रभावित करने का प्रयास भी इन अधिकारियों के द्वारा किए जाने की शिकायत को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया। गत दिनों रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और महासमुन्द प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने महासमुन्द में अफसरशाही से आम नागरिकों को हो रही परेशानियों की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी। 

यह है स्थानांतरण सूची :-






29 अगस्त तक होंगे एकपक्षीय कार्यमुक्त


सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। सभी को प्रस्तावित नवीन जिलों में पदस्थ किया गया है। इनमें महासमुन्द एसडीएम भागवत जायसवाल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नेहा कपूर को नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश में 29 अगस्त तक एकपक्षीय कार्यमुक्त होने का आदेश है। साथ ही एक सितंबर से नवीन जिलों में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कर अवगत कराने कहा गया है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.