Media24Media.com: ACB-EOW की टीमों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ACB-EOW की टीमों. Show all posts
Showing posts with label ACB-EOW की टीमों. Show all posts

शराब घोटाले पर छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: ACB-EOW की 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 15+ ठिकानों पर दबिश

No comments Document Thumbnail

 CG liquor scam : आज शनिवार सुबह-सुबह ACB-EOW की टीमों ने प्रदेश के पांच बड़े शहरों में एकसाथ दबिश देकर सनसनी मचा दी। रायपुर, अंबिकापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में करीब 15 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा गया।


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है। ये सभी ठिकाने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबियों से जुड़े हुए हैं, जो इस मामले में संदेह के घेरे में हैं।

 कांग्रेस नेता के घर रेड, इलाके में हलचल

दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर पर ACB-EOW की टीम ने दबिश दी है। राजकुमार तामो को कवासी लखमा का खास माना जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छापे की जानकारी मिलते ही इलाके में खलबली मच गई।

सुकमा और अंबिकापुर में भी एक्शन, कपड़ा व्यवसायी के ठिकानों पर छापा
सुकमा जिले में चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई, जिनमें जिला मुख्यालय के तीन और तोंगपाल का एक ठिकाना शामिल है। वहीं अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म 'धजाराम-विनोद कुमार' पर भी रेड पड़ी।

फर्म के संचालकों मुकेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल पर पहले से ही DMF घोटाले में केस दर्ज है। इन पर पहले भी ED और आयकर विभाग कार्रवाई कर चुके हैं।

ACB की टीमें दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारियां इकट्ठा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि घोटाले का नेटवर्क काफी बड़ा है और आने वाले दिनों में कई और नाम सामने आ सकते हैं।

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

ED की जांच के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब दुकानों से नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची गई। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.