Media24Media.com: 9 स्कूलों को नोटिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 9 स्कूलों को नोटिस. Show all posts
Showing posts with label 9 स्कूलों को नोटिस. Show all posts

9 टीमों ने 16 निजी स्कूलों का किया निरीक्षण, 6 को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : जिला शिक्षा कार्यालय के 5 और विकासखंड स्तर के 4 मतलब कुल 9 टीमों ने निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में टीम ने बच्चों द्वारा स्कूलों में उपयोग किया जाने वाले यूनिफार्म, पुस्तक ,काॅपी की खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।  इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मुताबिक पढ़ने वाले बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित हो रहे हैं या नहीं का भी भौतिक सत्यापन किया गया । 


औचक निरीक्षण में निरीक्षण दलों द्वारा यह भी परीक्षण किया गया की स्कूल द्वारा निर्धारित शुल्क, फीस नियामक समिति द्वारा अनुमोदित है या नहीं, फीस बढ़ोतरी 8 प्रतिशत से ज्यादा हुई हैं या नहीं इसकी भी जांच की गई । इसके अलावा स्कुलो में अग्निशमन यंत्र, पेय जल, शौचालयों की साफ-सफाई अध्यापन कक्ष की व्यवस्था, शिक्षकों की और बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का  टीकाकरण किया जा रहा है का भी निरीक्षण किया गया।​​ निजी स्कूलों के निरीक्षणों में नवकार पब्लिक स्कूल नवापारा अभनपुर, में फीस समिति द्वारा 8 प्रतिशत शुल्क वृद्धि का अनुमोदन किया गया परन्तु शाल प्रबंधन द्वारा अनुमोदित से 8 प्रतिशत से अधिक लेना पाया गया। 

इन्हें जारी किया गया नोटिस

इस संबंध में संबधित शाला प्रबंधक-अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। के.पी.एस.गोबरा नवापारा अभनपुर, द्वारा निरीक्षण टीम को कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका । उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। साथ ही संबंधित शासकीय विद्यालय के नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। अशासकीय विद्यालय कांगेर वैली एकेडमी रायपुर के प्राचार्य द्वारा निरीक्षण अधिकारियों को फीस निर्धारण समिति से अनुमोदन और समिति गठन संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। गणवेश और काॅपी-किताब खरीदने के लिए स्कूल द्वारा दुकानें निर्धारित की गई है। उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 शाला प्रबंधन-अध्यक्ष को नोटिस

अशासकीय विद्यालय रेडिएंट वे स्कूल रायपुर के निरीक्षण में विद्यालय द्वारा विभागीय मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए और विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा ही पाठय पुस्तकों-काॅपियों का विक्रय किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ तिल्दा को विभागीय मान्यता कक्षा नर्सरी से आठवीं तक प्राप्त है, लेकिन विद्यालय द्वारा आर.टी.ई.के अन्तर्गत नर्सरी कक्षा के स्थान पर के.जी.1 में प्रवेश दिया जाना पाया गया । कृष्णा पब्लिक स्कूल डूण्डा रायपुर में मान्यात संबंधी और अन्य दस्तावेज का रख रखाव सही तरीके से नहीं है, जिसके लिए शाला प्रबंधन-अध्यक्ष को नोटिस दिया गया है।

शिक्षकों की पाई गई कमी

पूरे दस्तावेज के साथ जिला कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। भामाशाह स्कूल छत्तीसगढ़ नगर में अध्यापन कक्ष और प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी पाई गई। फीस वृद्धि नहीं की गई, लेकिन फीस समिति की बैठक और अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया। शासन द्वारा स्कूल को उपलब्ध कराई गई पाठय पुस्तकों का वितरण बच्चों को नहीं किया गया ।

राजनांदगांव में उड़नदस्ता दल की कार्रवाई

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता दल द्वार लगातार जांच की जा रही है। शनिवार रात सूचना मिलने पर उड़नदस्ता दल द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा थाना खैरागढ़ अंतर्गत छापामार कार्रवाई की गई। ग्राम रेंगाकठेरा में लेखराम वर्मा के घर के बाहर और बगल में पिकअप से 5 गट्ठा और घर के छपरी में 3 गट्ठा में कुल 2667 नग साड़ियां की जब्ती की गई। थाना खैरागढ़ में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई में उड़नदस्ता दल, खैरागढ़ के प्रभारी अधिकारी मनीष चंदेहे द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.