Media24Media.com: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts

8 साल की मासूम से अनाचार, हम शर्मिंदा हैं महासमुंद के इस दरिंदे की करतूत पर...!

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महासमुंद की महानता को कलंकित करने वाला वाक्या घटित हुआ है। 8 साल की मासूम बच्ची से अनाचार की खबर ने सभ्य समाज को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली यह घटना घटित हुई है महासमुंद के नयापारा क्षेत्र में। 


महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड- 5 में  8 साल की बच्ची के साथ 32 साल के हैवान युवक ने अनाचार किया है। बच्ची के पड़ोसी युवक ने उसे चाकलेट और बिस्किट का लालच देकर झाड़ियों के बीच ले गया। वहां अनाचार कर मासूम को लहूलूहान कर दिया। 

मां महासमुंद पहुंची तब हुआ खुलासा 

24 घंटे बाद जब मासूम की मां रायपुर से महासमुन्द पहुंची तब पता चला। बच्ची से पूछताछ की गई तब दरिंदगी का खुलासा हुआ। युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची अपने नानी के घर पर रहती है। मां-बाप के बीच तलाक हो जाने से उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है और वह वर्तमान में रायपुर में निवासरत है। 1 अक्टूबर को जब मासूम बच्ची की मां अपने बच्ची से मिलने महासमुंद पहुंची। तब यह मामला प्रकाश में आया और मामला थाना तक पहुंचा। 

चॉकलेट बिस्कुट का लालच देकर दुष्कर्म 

बताया गया है कि 30 सितंबर की दोपहर नयापारा वार्ड नम्बर 5 निवासी आरोपी कान्हा सोना (32) ने मासूम बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे चॉकलेट बिस्कुट का लालच देकर पास के  जंगल-झाड़ियों में ले गया। वहीं मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। इस हैवान ने मासूम बच्ची से जहां अनाचार किया, उस जमीन पर कांटों वाली झाड़ियां थी। कांटे मासूम बच्ची के पीठ पर दो दिन बाद भी चुभे हुए थे। बच्ची के पीठ पर जख्म के निशान हैवानियत को चीख- चीख कर बयां कर रहा है।

बच्ची की मां ने की थाने मे शिकायत

हैवानियात  करने के बाद युवक ने मासूम बच्ची को वापस उसके घर तक पहुंचा दिया। बच्ची दुष्कर्म से इतनी दहशत में है कि वह आपबीती बयान नहीं कर पा रही है। कल एक सितंबर को मासूम बच्ची की मां रायपुर से महासमुंद पहुंची। अपनी 8 साल की बेटी को  लंगड़ा कर चलते देखकर पूछी। तब बच्ची ने हिम्मत कर अपनी मां को आपबीती बताई।पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक की जानकारी ली। युवक को बुलाकर उससे पूछताछ की गई तब उसने गलती होने की बात कही। इसकी जानकारी पूरे मुहल्ले को हो गई। आज सुबह 8 बजे मासूम बच्ची की मां ने सिटी कोतवाली पहुंच कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई शेरसिंग बंदे ने तत्काल पुलिस पार्टी भेजकर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के खिलाफ सिटी कोवताली पुलिस ने कई धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.