Media24Media.com: 78 lakh cash seized

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 78 lakh cash seized. Show all posts
Showing posts with label 78 lakh cash seized. Show all posts

ओडिशा से छत्तीसगढ़ ला रहे थे 78 लाख रुपये नगदी, दो लोग पुलिस हिरासत में

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ओडिशा से नगदी रकम अवैधानिक रूप से परिवहन करते दो लोग पकड़े गए हैं। उनके पास से 78 लाख रुपए जब्त किया गया है। पुलिस गांजा तस्करी का मामला पकड़ने के फिराक में यह कार्रवाई की। 


मामले का पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा करते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि ओडिशा से दो लोग कार में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। बसना के चेकिंग पाइंट खट्खटी के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कार के अंदर पुलिस को नोटों का बंडल मिला। लेकिन लाखों रुपए के संबंध में वो कोई भी  दस्तावेज नहीं दिखा सके।  जिसके बाद पुलिस ने रुपयों को जब्त लिया। दोनों को हिरासत में लिया गया है। बसना पुलिस ने यह कार्रवाई लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में की है।

नेशनल हाईवे पर पकड़े गए 

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 पर खट्खटी रोड ओवरब्रिज बसना के उपर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्घ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओडी 17 एल 3141 ओडिशा की ओर से आते दिखी। जिसे खट्खटी चेकिंग पाइंट पर रोका गया। उसमें वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार (42 वर्ष) और पंकज गुप्ता (34 वर्ष) निवासी सोहेला जिला बरगढ़ बैठे मिले। दोनों से पूछताछ की गई।

गोल-मोल जवाब से हुआ शक 

पुलिस की पूछताछ में वे गोल-मोल जवाब देने लगे। जिससे पुलिस को गांजा तस्करी का संदेह हुआ। जिसके बाद वाहन की डिक्की चेक की गई। डिक्की चेक करने पर स्टेपनी टायर वाले स्थान पर दो थैला मिला। थैला खोलकर देखने पर बड़ी मात्रा में नगदी रकम मिला। जिसकी गितनी करने पर 78 लाख रुपए जब्ती बनाया गया। पुलिस पूछताछ में  उन्होंने बताया कि किराना दुकान का पैसा है, जिसे भारतीय स्टैंट बैंक रायपुर में जमा करने जा रहे हैं।

जब्त कैश

 नहीं दिखा पाए कोई दस्तावेज 

पुलिस को दोनों व्यक्ति पैसे के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिससे पूरा मामला संदिग्ध लगा। बसना पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई कर 78 लाख रुपए को जब्त कर लिया है. पुलिस ने वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार और पंकज गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच के लिए आयकर विभाग को प्रकरण सुपर्द की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.