Media24Media.com: 75 वर्षीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 75 वर्षीय. Show all posts
Showing posts with label 75 वर्षीय. Show all posts

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : बुजुर्ग परसराम ने दिखाया अपना दमखम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राउत नाचा की प्रतियोगिता में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम देवरी निवासी 75 वर्षीय दरसराम यादव ने राऊत नाचा में अपना दमखम दिखाया। उन्होंने अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। राउत नाचा की प्रतियोगिता में उनका उत्साह देखते ही बनता था।

उनकी कला को देखकर दर्शक और युवा वर्ग आश्चर्य चकित हुए। यादव ने बताया कि वे 10 वर्ष की आयु से लगातार नृत्य कर रहे हैं। गांव में भी उनके साथ 5-6 हमउम्र साथी अभी भी डांस करते हैं। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साईंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संभाग से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.