Media24Media.com: 35 local trains will start

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 35 local trains will start. Show all posts
Showing posts with label 35 local trains will start. Show all posts

खुशखबरी - 22 फरवरी से शुरू होंगी 35 नई लोकल ट्रेनें, बिना रिजर्वेशन होगा सफर

No comments Document Thumbnail

कोरोना के कारण बंद पड़ी ट्रेनों का परिचालन अब धीरे-धीरे शुरू हो गया है। फिलहाल कुछ ट्रेनों को बाद में चलाने की अनुमति दी गई । लेकिन अब कोरोना की रफ्तार थमने से उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी से 35 लोकल ट्रेनों (35 local trains will start) को अनरिजर्व्ड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों (Special trains)के रूप में चलाने का फैसला किया है.





बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे ट्रैवल





कोरोना काल में ये पहला मौका है जब यात्रियों के लिए अनरिजर्व्ड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. जिसमें बिना रिजर्वेशन के यात्री यात्रा कर सकेंगे. इससे पहले चलाई गई सभी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से रिजर्व थी.





ये ट्रेनें चलेंगी





इन 35 ट्रेनों में प्रतापगढ़ से वाराणसी, फैजाबाद से लखनऊ, लखनऊ से कानपुर, अम्बाला से लुधियाना, सहारनपुर से ऊना हिमाचल, सहारनपुर से दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र, पलवल से गाजियाबाद, शकूरबस्ती से पलवल, मुरादाबाद से सहारनपुर, बरेली से दिल्ली, बलामू से शाहजहांपुर, पठानकोट से जोगिंदरनगर, बठिंडा से फिरोजपुर कैंट, अमृतसर से पठानकोट, बनिहाल से बारामूला और पठानकोट से उधमपुर रूट पर चलाई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं.





राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास के लिए 41.23 करोड़ के कार्य प्रारंभ, अलग- अलग जिलों में होगा कार्य





वहीं अभी तक स्पेशल ट्रेन होने की वजह से आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति है. लेकिन 22 फरवरी (35 local trains will start) से चलने वाली अनारक्षित टिकट की घोषणा के बाद अब अनारक्षित टिकट से यात्री सफर कर सकेंगे. इससे यात्री काफी किफायती हो जाएगा. इन ट्रेनों में मंथली पास से यात्रा करने की अनुमति भी दी जाएगी.





एक साल पहले कोरोना वायरस के प्रकोप का अंदेशा होते ही भारत सतर्क हो गया था. पिछले साल 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से संभावना जताई जा रही थी कि अन्य देशों की तरह देश में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा. 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते भारतीय रेलवे ने भी पहिए थाम लिये.





महामारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर देशवासियों से कहा था, कि भारतीय रेल कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी. कृपया परिस्थितियों की गंभीरता समझिए. घर में ही रहिये.’ ट्रेन ना चलने की वजह से यात्रियों को हो रही समस्या अब दूर हो जायेगी और यात्री अब आराम से टिकट लेकर सफर कर सकेंगे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.