Media24Media.com: 3 लाख की कोकीन समेत दो पैडलर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 3 लाख की कोकीन समेत दो पैडलर गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label 3 लाख की कोकीन समेत दो पैडलर गिरफ्तार. Show all posts

राजधानी में नहीं थमा ड्रग्स का कारोबार, 3 लाख की कोकीन समेत दो पैडलर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर । राजधानी में ड्रग्स का कारोबार नहीं थमा है। कबीरनगर इलाके में कोकीन बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में दो ड्रग्स पैडलर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें एक आरोपी पंजाब से ड्रग्स लाता था और दूसरा आरोपी शहर में खपाता था। आरोपियों के पास से 29 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी रायपुर में ड्रग्स तस्करों का बड़ा रैकेट का खुलासा हो चुका है। पुलिस को मनप्रीत के मोबाइल में कई रसूखदारों और नशेडिय़ों के नंबर मिले हैं। उन्हें जरूरत के हिसाब से मनप्रीत ड्रग्स सप्लाई करता था।





पुलिस के मुताबिक बुधवार को हीरापुर में कोकिन तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने नाकेबंदी की। और आरडीए मोड़ के पास से कुम्हारी निवासी दविंदर सिंह और टाटीबंध निवासी मनप्रीत सिंह को पकड़ा गया। दोनों के पास से मादक पदार्थ 29 ग्राम कोकीन पाउडर बरामद हुआ। दविंदर के पास 17 ग्राम और मनप्रीत के पास से 12 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया।





पंजाब से हो रही सप्लाई
आरोपी दविंदर का हीरापुर में पंजाब कार्गो के नाम से ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार है। उसकी कईट्रक चलती हैं। इसकी आड़ में वह ड्रग्स तस्करी का धंधा भी कर रहा था। पंजाब से एक बार में 50 ग्राम कोकीन लेकर आता था। उस कोकिन को मनप्रीत को सप्लाई करता था। इसके बाद मनप्रीत अपने संपर्क में आने वाले लोगों को कोकिन बेचता था। उसके संपर्क में कई रसूखदार हैं।





वाट्सऐप से आर्डर
पुलिस को मनप्रीत के मोबाइल में कई रसूखदारों और नशेडिय़ों के नंबर मिले हैं। उन्हें जरूरत के हिसाब से मनप्रीत ड्रग्स सप्लाई करता था। वाट्सऐप से ही आर्डर ले लेता था। इसके बाद डिमांड करने वाले के बताए जगह पर पार्सल भेज देता था। अधिकांश मामले में मनप्रीत खुद मौके पर जाकर ड्रग्स बेचता था। पुलिस ने उसके मोबाइल से जुड़े नंबरों की पड़ताल शुरू कर दी है।





10 हजार रुपए में एक ग्राम
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि मार्केट में 1 ग्राम कोकीन को 8 से 10 हजार रुपए में बेचते हैं। महंगा नशा होने के कारण मनप्रीत बड़े कारोबारियों और रसूखदारों को ही कोकिन सप्लाई करता था। पुलिस को मनप्रीत के मोबाइल में दो सौ से ज्यादा संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनमें चैटिंग भी हुई है। पुलिस को शक है कि ये नंबर ड्रग्स लेने वालों के हैं। इसकी जांच की जा रही है।





बड़े नेटवर्क का हुआ था खुलासा
शहर में ड्रग्स तस्करों के एक बड़े रैकेट का खुलासा इससे पहले भी हुआ है, जिसमें दर्जन भर से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। पकड़े गए ड्रग्स पैडलर हाइप्रोफाइल पार्टी और होटलों में कोकीन सप्लाई करते थे। और मुंबई में रहने वाले नाइजीरियन से माल खरीदते थे। फिलहाल सभी जेल में हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.